Samar Anarya : बधाई साथियों. भास्कर की पोर्न पत्रकारिता के खिलाफ पहली जीत हासिल करने के लिए. अभी अभी Yashwant भाई ने खबर दी कि आपके फोन काल्स से घबराए दैनिक पोर्न भास्कर ने वह अश्लील पोस्ट हटा ली है. समझिये, कि इंटरनेट की दुनिया की बेनामी पहचान का फायदा उठाकर कुछ भी छाप देने वाले ये डरपोक सार्वजनिक रूप से बेइज्जत कर दिए जाने से कितना डरते हैं.
हाँ, यह ऐसा बेशर्म अखबार है जिसने आपत्तिजनक खबर हटाने के बाद भी लिंक रहने दिया है ताकि हिट्स बेकार न जाएं और विज्ञापनों के लिए जरुरी टीआरपी बनी रहे. पर इस छोटी सी जीत पर इतरा के बैठ नहीं जाना है. इस बार इस भास्कर से माफी मंगवाए बिना और इन सनसनीबाजों पोर्नकारों को सजा दिलाये बिना चुप नहीं बैठना है. महिला आयोग और प्रेस काउन्सिल दोनों को शिकायत भेजें. उस खबर के स्क्रीनप्रिंट्स मेरे पास हैं, जरुरत हो तो भेज सकता हूँ.
समर अनार्या के फेसबुक वॉल से.
मूल खबर पढ़ें–
दैनिक भास्कर का कमीनापन






