Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

4रीयल न्यूज के Tell Me Why प्रोग्राम की चाइल्ड एंकर आयुषि मैहता को शीला दीक्षित ने सम्मानित किया

प्रतिभा है तो छोटी उम्र में भी वो मुकाम हासिल हो जाता है, जिसे पाने के लिए लोग ताजिंदगी तरसते रहते हैं. 4 रीयल न्यूज के सीईओ यश मैहता की लाडली नन्ही परी आयुषि मैहता ने अपनी प्रतिभा से वो मुकाम हासिल किया है, जिसे सुनकर कोई भी दांतों तले ऊंगली दबा ले. न्यूज चैनलों की दुनिया में तेजी से अपनी जगह बना रहे 4 रीयल न्यूज चैनल की चाइल्ड एंकर आयुषि मैहता ने अपनी काबिलियत के दम पर बड़े बड़ों से अपना लोहा मनवाया है.

प्रतिभा है तो छोटी उम्र में भी वो मुकाम हासिल हो जाता है, जिसे पाने के लिए लोग ताजिंदगी तरसते रहते हैं. 4 रीयल न्यूज के सीईओ यश मैहता की लाडली नन्ही परी आयुषि मैहता ने अपनी प्रतिभा से वो मुकाम हासिल किया है, जिसे सुनकर कोई भी दांतों तले ऊंगली दबा ले. न्यूज चैनलों की दुनिया में तेजी से अपनी जगह बना रहे 4 रीयल न्यूज चैनल की चाइल्ड एंकर आयुषि मैहता ने अपनी काबिलियत के दम पर बड़े बड़ों से अपना लोहा मनवाया है.

आयुषि की इस काबिलियत को पिछले दिनों सम्मानित किया गया देश की राजधानी दिल्ली में. मौका था प्रयत्न संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम ‘होनहारों को सम्मान’ का. दिल्ली के यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 28 जुलाई को ‘प्रयत्न’ संस्था द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम ‘होनहारों को सम्मान’ की मुख्य अतिथि दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित थीं. मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने बतौर मुख्य अतिथि 4 रीयल न्यूज की चाइल्ड एंकर आयुषि मैहता को सर्वश्रेष्ठ एंकर के अवार्ड से सम्मानित किया.

आयुषि मैहता को 4 रीयल न्यूज के कार्यक्रम  ‘TEL ME WHY’ की बेहतरीन एंकरिंग के लिए सर्वश्रेष्ठ चाइल्ड एंकर के खिताब से सम्मानित किया गया. 4 रीयल न्यूज के सीईओ यश मैहता की होनहार बेटी आयुषि मैहता इस कार्यक्रम की चाइल्ड एंकर हैं, आयुषि की एंकरिंग की खासियत ये है कि वो दूसरे एंकरों की तरह टीपी पढ़कर या किसी दूसरे का लिखा हुआ कैमरे के सामने नहीं पढ़तीं. कार्यक्रम से संबंधित बातों और अपने विचारों को वो खुद ही अपनी समझ से दर्शकों के सामने रखती हैं.

मुख्यमंत्री के हाथों सर्वश्रेष्ठ चाइल्ड एंकर का सम्मान पाकर आयुषि भी गौरवान्वित महसूस कर रही थीं. आयुषि को मिले इस सम्मान ने एकबार फिर साबित कर दिया कि प्रतिभा के लिए उम्र से बड़ा होना जरूरी नहीं है. अगर कोई काबिल है तो छोटी उम्र में भी कामयाबियों का बड़ा आसमान छू सकता है. सर्वश्रेष्ठ चाइल्ड एंकर से सम्मानित आयुषि मैहता ने दुनिया को और अपने हमउम्र को ये संदेश दिया है कि अपने ख्वाबों को हासिल करना नामुमकिन नहीं है. शर्त बस इतनी कि अपने ख्वाबों को पाने के लिए लगन और हौसला होना चाहिए.

आयुषि मैहता ने सर्वश्रेष्ठ चाइल्ड एंकर का खिताब हासिल कर साबित कर दिया कि अपनी मेहनत के बूते अपनी मंजिल पाई जा सकती है. हालांकि आयुषि मुख्यमंत्री के हाथों इस सम्मान को पाकर खुश जरूर हैं, लेकिन इसे वो अंतिम पड़ाव नहीं मानती. आयुषि की ख्वाहिश इस खुले आसमान में अपनी उड़ान और ऊंची करने की है, ताकि उनकी परवाज को और पहचान मिल सके. वो अपनी पहचान न सिर्फ एक अच्छे एंकर के तौर पर बनाना चाहती हैं, बल्कि बड़े होकर वो एक बेहतर इंसान के रूप में भी अपनी पहचान बनाना चाहती हैं. बच्चों के लिए मिसाल बन चुकी आयुषि मैहता को सम्मानित करने के बाद जब उनसे पूछा गया कि वो एंकरिंग के क्षेत्र में कैसे आईं तो इसका जो जवाब उन्होंने दिया, आयुषि मैहता ने कहा कि ‘जब वो बहुत छोटी थी तभी से अपने पिता यश मैहता को रिपोर्टिंग करते देख रही थी. उसी समय से उसके मन में एंकर बनने का सपना पलने लगा था. और आगे चलकर उसने अपने सपने को साकार करने में सफलता भी हासिल की’.  

प्रयत्न द्वारा आयोजित ये कार्यक्रम ‘होनहारों को सम्मान’ 4 रीयल न्यूज के लिए दोहरी खुशी लेकर आया. एक तरफ जहां चैनल की चाइल्ड एंकर आयुषि मैहता को सर्वश्रेष्ठ एंकर के खिताब से सम्मानित किया गया, वहीं 4 रीयल न्यूज के सीईओ यश मैहता भी कार्यक्रम में अतिविशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित थे. यश मैहता ने मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया. प्रयत्न द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के अलावा दिल्ली के शिक्षा मंत्री अरविंदर सिंह लवली समेत और भी कई गणमान्य और महत्वपूर्ण लोग मौजूद थे. प्रयत्न के इस कार्यक्रम ‘होनहारों को सम्मान’ में दिल्ली के सरकारी स्कूलों के कुछ बच्चों को भी सम्मानित किया गया.  

प्रेस विज्ञप्ति

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...