जागरण समूह से संबद्ध नईदुनिया के प्रधान संपादक श्रवण गर्ग को अब जागरण समूह के अन्य संस्करणों में हस्तक्षेप के अधिकार दे दिए गए हैं। गर्ग ने पिछले पखवाड़े कई संस्करणों का दौरा किया और कई लोगों को बाहर का रास्ता दिखा दिया। गर्ग ने नईदुनिया के सभी संस्करणों में 9 घंटे अनिवार्य रूप से कार्य करने का आदेश निकलवाया है।
9 घंटे से कम काम करने वाले सभी कर्मचारियों की स्लैबवाइज तनख्वाह कटेगी। एचआर डिपार्टमेंट ने बकायदा तनख्वाह कटने का स्लैब जारी कर दिया है। एचआर डिपार्टमेंट का दावा है कि संपादकीय विभाग के कई लोग दफ्तर के टाइम टेबल का पालन नहीं करते।





