Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

दिल्ली

तिहाड़ के कैदी बनेंगे पत्रकार, निकालेंगे पत्रिका, एफएम रेडियो शुरू

दिल्ली : तिहाड़ जेल के कैदी अब बनेंगे पत्रकार और निकालेंगे पत्रिका. तिहाड़ से शीघ्र प्रकाशित न्यूज लेटर का संपादन जेल के कैदियों द्वारा किया जाएगा. इस मासिक पत्रिका के लिए रिपोर्टिग, प्रूफ रीडर और ग्राफिक्स डिजायनिंग तक का काम कैदी ही करेंगे. मानवाधिकार आयोग की पत्र पेटिका में मन की पीड़ा व्यक्त करने वाले कैदी अब पत्रकारिता के जरिए अपनी बेबाक राय अधिकारियों तक पहुंचाएंगे. कैदियों को रचनाधर्मी बनाने के साथ ही साथ वाक् एवं अभिव्यक्ति की आजादी देने के लिए तिहाड़ प्रशासन ने कारगर कदम उठाया है. दो दिन पहले तिहाड़ एफएम रेडियो की शुरुआत की गई है. दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक रेडियो से प्रसारण किया गया.

एफएम रेडियो को आपरेट तिहाड़ के कैदी ही कर रहे हैं. फिलहाल कैदियों की फरमाइश पर फिल्मी गानों का प्रसारण किया गया. एफएम रेडियो के प्रस्तोता कैदियों ने कंपेयरिंग के दौरान चुटकुले भी सुनाये. तिहाड़ एफएम रेडियो से अभी जेल नंबर-4 के कैदी ही जुड़े हैं. अन्य जेलों में भी स्पीकर सिस्टम लगाकर प्रसारण फ्रीक्वेंसी बढ़ाने की तैयारी चल रही है. इलेक्ट्रानिक माध्यम के बाद अब तिहाड़ प्रशासन प्रिंट माध्यम को भी लोकप्रिय बनाने की तैयारी में है. जेल से जल्द मासिक न्यूज लेटर का प्रकाशन किया जाएगा. पत्रिका के प्रकाशन के लिए एडिटोरियल बोर्ड गठित करने की प्रक्रिया शुरू है.

तिहाड़ जेल की महानिदेशक विमला मेहरा ने बताया है कि मासिक न्यूज लेटर का प्रकाशन अगले माह से शुरू होगा. इससे पहले एडिटोरियल बोर्ड का गठन कर लिया जाएगा. एडिटोरियल बोर्ड में बुद्धिजीवी कैदियों को शामिल किया जाएगा. बुद्धिजीवी कैदी ही संपादकीय टीम का गठन करेंगे. मेहरा ने कहा कि सभी जेलों में मानवाधिकार आयोग की पत्र पेटिका है. अपनी पीड़ा लिखकर कैदी पत्र पेटिका में डालते रहे हैं. लेकिन अपनी बात रखने के लिए कैदियों को और सशक्त माध्यम दिया जा रहा है. न्यूज लेटर के रिपोर्टर कैदी दूसरे कैदियों की पीड़ा या समस्या को उजागर कर सकते हैं. जेल के दरम्यान खट्टे-मिठ्ठे अनुभव को बांट सकते हैं. राजनीति और ज्वलंत मुद्दों पर आर्टिकल लिख सकते हैं. इससे कैदियों के भीतर क्रिएशन का विकास होगा. एक दूसरे तक अपनी बात भी पहुंचा सकेंगे. हर जेल में न्यूज लेटर मुफ्त में दिया जाएगा. जेल के भी न्यूज लेटर के प्रसार का काम भी कैदी संभालेंगे.

राष्ट्रीय सहारा में प्रकाशित रविशंकर तिवारी की रिपोर्ट.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...