दिल्ली जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन (डीजेए) और इंद्रप्रस्थ प्रेस क्लब आफ इंडिया (आईपीसी) इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के सहयोग से 4 और 5 अगस्त, 2013 (रविवार और सोमवार) को मीडियाकर्मियों के लिए आधार कार्ड और मतदाता पहचान पत्र बनाने हेतु एक शिविर का आयोजन कर रहा है. यह शिविर आइटीओ स्थित इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के मुख्यालय में दोनों दिन सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक लगाया जाएगा.
दिल्ली जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन के महासचिव अनिल पांडेय ने बताया कि शिविर में मीडियाकर्मियों को अपना एड्रेस प्रूफ और दो फोटो लेकर आना है. शिविर का उदघाटन दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री विजय देव करेंगे. जबकि नई दिल्ली के जिला आयुक्त अमेय अभ्यांकर मुख्य अतिथि और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के महासचिव डा नरेंद्र सैनी कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे. इससे पहले भी दिल्ली जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन (डीजेए) और इंद्रप्रस्थ प्रेस क्लब आफ इंडिया ने मिल कर पत्रकारों के लिए ड्राइविंग लाइसेंस बनाने और उनके वाहनों के लिए मुप्त में प्रदूषण जांच शिविर लगाया था.






