औरंगाबाद। राष्ट्रीय सहारा दैनिक) के गोह प्रखंड संवाददाता कुंदन पाठक का गुरुवार की शाम निधन हो गया। उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई थी, जिसके चलते उनका निधन हो गया। वे विगत दो वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय थे और उन्होंने समाज के सभी वर्गों में अपनी लोकप्रियता की एक अलग छाप छोड़ रखी थी।
वे अपने पीछे पत्नी व गर्भस्थ शिशु को छोड़ गये हैं। उनका दाह संस्कार आज शाम देवहरा स्थित पुनपुन नदी के धाट पर किया गया। इस मौके पर पत्रकार के परिजनों के अलावा गोह के पत्रकार रंजीत कुमार, दिलीप कुमार, सुनील कुमार बॉबी एवं सामाजिक कार्यकर्ता व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
इस बीच उनके निधन पर जिले भर के पत्रकारों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। शोक व्यक्त करने वालों में औरंगाबाद के पत्रकार रवीन्द्र कुमार रवि, कमल किशोर, भूपेन्द्र सिंह, जितेन्द्र सिंह, गोपाल प्रसाद सिंह, सनोज पाण्डेय, केशव कुमार, सुजीत कुमार सिंह, ओमप्रकाश प्रीत, मनीष कुमार, निखिल कुमार सिंह, गणेश प्रसाद, मनोज कुमार, नीरज कुमार, विकास कुमार मिश्रा, मुकेश कुमार सिंह, मदन मोहन श्रीवास्तव, नवलेश पाण्डेय, संजय सिंहा, मनीष कुमार उर्फ पवन, आकाश कुमार, राजेश, प्रियदर्शी किशोर श्रीवास्तव, संतोष कुमार, धीरज पाण्डेय, मनीष कुमार, ओमप्रकाश सिंह विपुल, डॉ. बमेन्द्र कुमार सिंह, अभिनेष कुमार सिंह उर्फ बुलबुल सिंह, वेद प्रकाश राय, मनोज कुमार सिंह, हसपुरा के पत्रकार अभय कुमार, वीरेन्द्र खत्री, विजय कुमार कर्ण, मणिकांत पाण्डेय, दाउदनगर के पत्रकार ओमप्रकाश, उपेन्द्र कश्यप, श्रीनाथ तिवारी, ओबरा के पत्रकार पाण्डेय कौशल किशोर, ब्रजेश कुमार द्विवेदी, सुरेन्द्र बैध, बारून के पत्रकार दीनानाथ मौआर, मिथिलेश कुमार दीपक, नवीनगर के पत्रकार लक्ष्मण मिश्रा, रामानुज पाण्डेय, अजय पाण्डेय, मयंक कुमार, अम्बा के पत्रकार दिनेश कुमार सिंह, विश्वनाथ सिंह, ओमप्रकाश सिंह, दिलीप कुमार सिंह, देव के पत्रकार उपेन्द्र चैरसियां, गंगा भास्कर, मदनपुर के पत्रकार सुनील सिंह, अशोक पाण्डेय, भरत ठाकुर, रफीगंज के पत्रकार अनील मिश्रा, सुनील मिश्रा, अनील शर्मा आदि शामिल है।





