Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

एक तीसरा भक्‍त विजय इतना अनंत हो गया कि उसने वरवर राव को ही फासीवादी कह दिया

Abhishek Srivastava : सभागार में राजेंद्र यादव बोले कि वरवर राव को कोई समझा दिया है कहां बैठना है और कहां नहीं। पीछे फेसबुक पर तमाम लोगों ने लिखा कि वरवर राव को दिल्‍ली में उतरने पर ब्रीफ किया गया है। एक ने तो अद्भुत बात लिखी, कि वरवर राव को बताया गया है कि प्रेमचंद के वाहक फलाने हैं और ढेकाने नहीं। फिर जनसत्‍ता का संपादकीय उचक कर बोला कि वरवर राव का इस्‍तेमाल कोई अपनी राजनीति के लिए कर रहा है।

Abhishek Srivastava : सभागार में राजेंद्र यादव बोले कि वरवर राव को कोई समझा दिया है कहां बैठना है और कहां नहीं। पीछे फेसबुक पर तमाम लोगों ने लिखा कि वरवर राव को दिल्‍ली में उतरने पर ब्रीफ किया गया है। एक ने तो अद्भुत बात लिखी, कि वरवर राव को बताया गया है कि प्रेमचंद के वाहक फलाने हैं और ढेकाने नहीं। फिर जनसत्‍ता का संपादकीय उचक कर बोला कि वरवर राव का इस्‍तेमाल कोई अपनी राजनीति के लिए कर रहा है।

भाई, आप लोग वरवर राव को जापान से पहली बार दिल्‍ली आया भोला टूरिस्‍ट समझते हैं क्‍या? एलियन की तरह क्‍यों ट्रीट किया जा रहा है उनको? अच्‍छा ये बताइए, आप में से कै लोग उनकी कविता पढ़े हैं? बस मंडोलावासियों की तरह माओ माओ चिल्‍लाना जानते हैं? वरवर राव हिंदी जगत में परिचित अहिंदी नाम हैं तब तो ये हाल है। घेर कर सामूहिक आखेट हो रहा है और उन्‍हें आखेटकों का नाम तक नहीं पता। सोचिए, हिंदी की इस गुरु-चेला फौज के लिए पूर्वोत्‍तर के सात राज्‍यों और कश्‍मीर के लाखों बेनाम लोग क्‍या वाकई कोई मायने रखते होंगे?

गुजरात दंगे का विरोध कर देना अगर वाकई अशोक वाजपेयी के लिए गंगा नहा लेने जैसा है, तो जवानी में ही धवलकेशी हो चुके उनके एक शिष्‍य बिनायक सेन को छुड़वाने वाली कमेटी में रहकर सीधे ह्वांग हो में ही डुबकी लगा चुके हैं। ऐसे तो आप एक पुण्‍य गिनाइए और डेढ़ सौ पाप करते रहिए? कोई दूसरा, जो लगातार पुण्‍य ही कर रहा हो उसके आने पर माओ माओ चिल्‍लाने लगिए? हैंजी? क्रांति की भी कोई लिमिट होती है कि नहीं? संपादकजी की ताज़ा पोस्‍ट पर एक भक्‍त हितेंद्र अनंत ने कहा कि वरवर राव को सैयद अली शाह गिलानी के साथ तो मंच साझा करने में दिक्‍कत नहीं होती। दूसरे भक्‍त नरेंद्र ने मूड़ी हिलाई। एक तीसरा भक्‍त विजय इतना अनंत हो गया कि उसने वरवर राव को ही फासीवादी कह दिया।

इसके बाद माओ माओ का अनंत हल्‍ला उठा और चुपके से संपादक जी की दीवार पर कुछ बजरंगी केसरिया पीक मार आए। एक तरफ लाल का डर दिखाकर दूसरी तरफ भगवा भभूत पोत लिया गया। जो प्रतिवाद वैचारिक था, उसे नफ़रत में तब्‍दील कर दिया गया और इस तरह भारत से तेलंगाना, कश्‍मीर, पूर्वोत्‍तर सब अलग हो गया। फिर क्‍यों न बैठें वरवर राव गिलानी के साथ? क्‍यों बैठें वे आपके साथ? और बाइ द वे, आप हैं कौन? वही डरे हुए लोग मिडिलक्‍लास गुजराती हिंदू टाइप, जिन्‍हें घेर कर मारने में मज़ा आता है लेकिन अकेले में कोई राव-राय भेंटा जाए तो लग्‍घी से कॉनियक नहीं, पानी पीते हैं और दुनिया भर में दो महीना गाते हैं। याद है पुष्‍प कमल दहाल प्रचंड से मुलाकात, कि भूल गए? बड़ा रंभा रहे थे उस दिन!

वरवर राव ने जो किया है, ठीक किया है।

युवा पत्रकार अभिषेक श्रीवास्तव के फेसबुक वॉल से.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...