दैनिक जागरण, गोरखपुर में चल रही हलचल पर भड़ास ने जैसे ही खबर चलाई, हड़कंप मच गया. ऊपर से पूछताछ हुयी और इसके बाद डैमेज कण्ट्रोल शुरू हुआ. निकाल दिए गए सब एडिटर जगनैन सिंह नीतू को फिर से बुला लिया गया. सिद्धार्थ नगर में तैनात त्रिलोकी नाथ को बिहार की धनबाद यूनिट ट्रांसफर कर दिया गया. यह सब इसलिए किया गया क्योंकि भड़ास ने गोरखपुर में जागरण के भीतर की सच्चाई को बयाइन कर दिया था. जीतेन्द्र पाण्डेय ने इन्हीं हालात के कारण नभाटा, लखनऊ ज्वाइन कर लिया.
लंबे समय से कल्पतरू एक्सप्रेस, आगरा से जुडे अतुल कुशवाह ने संस्थान से इस्तीफा दे दिया है। वे यहां सेन्ट्रल डेस्क् संभाल रहे थे। अतुल इससे पहले राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण, आज समाज और स्वतंत्र रूप से फिल्म पत्रकारिता से जुडे रहे हैं। अतुल ने नई पारी की शुरुआत नई दुनिया के साथ की है।





