Sanjay Sharma : टीवी चैनल पर कुछ सेकिंड विज्ञापन के लाखों रुपये मिलते है ..आज मुझे लगा कि यह पत्रकार कितने बेवफा होते हैं ..आप सभी देख रहे होंगे कल से सभी टीवी चैनल पर यूपी सरकार के लैपटॉप के विज्ञापन चलना शुरू हुए ..थोड़ी देर बाद ही कुछ चैनल ने कहना शुरू कर दिया रमजान के पाक महीने में मस्जिद …कुछ ने कहा अखिलेश तो सीधे है उन्हें फँसा दिया गया..
भैया सिर्फ इतना कहने से काम नहीं चलेगा यह दुर्गा वुर्गा का मामला एकदम गायब करो ऐसा विज्ञापन देने बाले अफसर कह रहे हैं ..बेचारे टीवी वाले भी क्या करें, जनता सड़कों पर आ गई ..अब आज अखबारों में भी पूरे पेज के विज्ञापन छपे हैं, देखते हैं प्रिंट मीडिया इस एहसान का बदला उतारती है या नहीं ..कल के अखबारों का इंतजार कीजिए और बारीकी से टीवी की खबरें देखिये ..फिर अपने विचार जरूर लिखिए.
लखनऊ के वरिष्ठ पत्रकार संजय शर्मा के फेसबुक वॉल से.






