दैनिक भास्कर में एक जनरल मैनेजर साहब अपनी पीए पर आजकल बहुत मेहरबान हैं. भास्कर में रूल है कि ज्वाइनिंग के 6 महीने से पहले इन्क्रीमेंट नहीं लगता. इस रूल का पालन भी किया गया जिसकी वजह से अकाउंट, एडिटोरियल और कई विभागों के वर्कर मनमसोस कर रह गये और उनका इन्क्रीमेंट नहीं लगा.
किसी का दो दिन कम रह गये छह महीने होने में तो किसी के छह दिन. पर पीए मैडम को ज्वाइन किये दो ही महीने हुए थे फिर भी दस प्रतिशत इनक्रीमेंट लगा दिया गया, जो सबसे ज्यादा है. अब सब रो रहे हैं और पता नहीं क्या क्या गालियां निकल रहे हैं. (कानाफूसी)
भड़ास तक सूचनाएं [email protected] पर मेल करके पहुंचा सकते हैं.





