Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

दैनिक भास्कर ने पत्रकार सौमित्र रॉय को लीगल नोटिस भेजने की धमकी दी

Soumitra Roy : अभी थोड़ी देर पहले दैनिक भास्‍कर से एक धमकी भरा फोन आया। 09953439070 से लीगल सेल के कोई सज्‍जन मुझे धमका रहे थे कि गंदगी फैलाना बंद करो। पत्रकार हो तो पत्रकारिता करो। संदर्भ जेएनयू मामले में भास्‍कर की पोर्न पत्रकारिता के खिलाफ जबर्दस्‍त मुहिम के समर्थन को लेकर है। इस मुहिम को छेड़ने वाले समर अनार्य के एक मेल का भी इस सज्‍जन ने हवाला दिया। अभी मेरी समर से बात हुई, जिसमें उसने कहा कि ऐसा कोई मेल उस सज्‍जन को भेजा ही नहीं गया। यह इसी मुहिम का नतीजा है कि भास्‍कर बैकफुट पर है और धमकी देने का काम कर रहा है।

भोपाल के पत्रकार सौमित्र राय के फेसबुक वॉल से.

Soumitra Roy : अभी थोड़ी देर पहले दैनिक भास्‍कर से एक धमकी भरा फोन आया। 09953439070 से लीगल सेल के कोई सज्‍जन मुझे धमका रहे थे कि गंदगी फैलाना बंद करो। पत्रकार हो तो पत्रकारिता करो। संदर्भ जेएनयू मामले में भास्‍कर की पोर्न पत्रकारिता के खिलाफ जबर्दस्‍त मुहिम के समर्थन को लेकर है। इस मुहिम को छेड़ने वाले समर अनार्य के एक मेल का भी इस सज्‍जन ने हवाला दिया। अभी मेरी समर से बात हुई, जिसमें उसने कहा कि ऐसा कोई मेल उस सज्‍जन को भेजा ही नहीं गया। यह इसी मुहिम का नतीजा है कि भास्‍कर बैकफुट पर है और धमकी देने का काम कर रहा है।

भोपाल के पत्रकार सौमित्र राय के फेसबुक वॉल से.


Samar Anarya : 09953439070 – नाम पता नहीं पर इस नंबर से भास्कर पोर्नकार ने वरिष्ठ और प्रतिबद्ध पत्रकार Soumitra भाई को 'कानूनी कार्यवाही' की धमकी दी है. इन धमकीवीर को फोन करके. पूछिएगा बेशर्म से कि समर ने मेल किया है तो सार्वजनिक कर दो भाई. और हाँ, कहियेगा कि कानूनी कार्यवाही करनी है तो समर पर करो.. समर को किसने नम्बर दिया खेलना बंद करो. मासूमों की निजता को रोज तार तार करने वाले तुम्हारे पोर्नकारों की निजता का हनन उसने किया है भाई. उस बेहूदे को यह भी बताइयेगा कि फर्जी लीगल नोटिस भेजना, या भेजने की धमकी देना, माननीय सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के मुताबिक संज्ञेय अपराध है. बाकी भास्कर की धमकी कितनी संगीन हो सकती है इसका पता आज ही चला. तब जब एक पुराने दोस्त और अब काफी बड़े पत्रकार ने फोन किया. इस मुहीम के लिये बधाई देते देते अचानक हंस पड़े. मैंने पूछा क्या हुआ तो बोले कि गुरु दो बातें हैं- पहली कोई कितना कहे पर अरविन्द केजरीवाल न बनना, एक बार में एक ही बुराई से लड़ना. दूसरा यह कि भास्कर धमकी देने से शुरू करेगा और हर महीने पैसे देने पर उतर आएगा. पैसे ले लेना (हँसते हुए) फिर वहां से किसी निकाल दिए गए पत्रकार को देते रहना. सो आपका समय शुरू होता है अब– बिना धमकी दिए बहुत नम्बर बंद हुए हैं, इस वाले ने तो धमकी दी है.

xxx

Samar Anarya :  दैनिक भास्कर ने आज पत्रकार मित्र सौमित्र रॉय को लीगल नोटिस भेजने की धमकी दी. उसके विरोध में फोन करने पर एक मित्र को कहा कि रुको.. अभी दिल्ली पुलिस की साइबर सेल से फोन आएगा.. आईडिया तो कमाल का है साथियों! भास्कर की जेएनयू रपट के स्क्रीनशॉट्स मेरी वाल पर हैं ही. उनका तमाम और पोर्न भी उनकी वेबसाइट भर पर बजबजा रहा है. आप लोग इन स्क्रीनशॉट्स के साथ जिस भी शहर में हों वहाँ की पुलिस के साइबरसेल में जाकर इनके खिलाफ अश्लीलता और पोर्नोग्राफी के वितरण का मुकदमा क्यों नहीं करते? यह लड़ाई ठीक से लड़ी जायेगी तभी जीतेंगे हम. बाकी तब तक दैनिक भास्कर के खिलाफ राष्ट्रीय महिला आयोग और प्रेस काउन्सिल में आधिकारिक शिकायत दर्ज हो जाने छोटी जीत की की बधाई स्वीकारें.

xxx

Samar Anarya : दैनिक भास्कर की कसमें खा रहे दोस्तों, अनुज खरे के उस दिन डेस्क पर न होने के कारण दोषमुक्त साबित करने की कोशिश कर रहे मेरे यारों- आरुषी तलवार नाम की एक 13 साल की बच्ची याद है तुम्हे? उसके क़त्ल का कैसा तमाशा बनाया था इसी भास्कर ने याद है? "मौत के बाद आरुषी का पायजामा था थोड़ा नीचे- हेमराज के कमरे में मिली थी शराब" — यह शीर्षक किसने लगाया था बेहूदों? सब कुछ उस अकेले यौनकुंठित विजय कुमार झा पर मत डालो मियाँ… वह भास्कर का मालिक नहीं है. किसी की शह पर ही करता है. खैर.. स्क्रीन शॉट्स देख लो… शर्म आये तो बताना.

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकारवादी समर अनार्या के फेसबुक वॉल से.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...