Sanjay Sharma : यूपी सरकार ने कल समझाया कि समाजवादी होने का मतलब क्या होता है? एक और जहाँ लखनऊ में मुख्यमंत्री के सामने अपने नंबर बढाने के लिए अहमद हसन ने मीडिया को भला बुरा कहा वहीं रामपुर में जाने माने चिन्तक कँवल भारती को फेसबुक पर यूपी सरकार के खिलाफ टिप्पड़ी करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया.
मानसिक रूप से बीमार हो गई है सरकार. एक नौजवान मुख्यमंत्री को बरबाद कर रहे हैं अहमद हसन जैसे चमचे मंत्री. मैं इन दोनों घटनाओं की तीखी भर्त्सना करता हूँ. सरकार को अपनी आँखें खोलनी ही चहिये पर विनाश काले विपरीत बुद्धि.
लखनऊ के वरिष्ठ पत्रकार संजय शर्मा के फेसबुक वॉल से.





