Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

मुझे पूरा यकीन है कि कँवल भारती की गिरफ्तारी के बाबत टीपू भैया से पूछा तक नहीं गया होगा

Shambhunath Shukla : सरकार टीपू भैया की नहीं है। उसमें 75 फीसदी दखल नेता जी का है और शेष 25 फीसदी दखल आजम खाँ साहब का। अब बेचारे टीपू भैया क्या करें? इसीलिए मायावती बहन जी की सरकार बेहतर थी। कुछ भी हो सारा दखल उनका ही था बाकी सब बौने थे।

Shambhunath Shukla : सरकार टीपू भैया की नहीं है। उसमें 75 फीसदी दखल नेता जी का है और शेष 25 फीसदी दखल आजम खाँ साहब का। अब बेचारे टीपू भैया क्या करें? इसीलिए मायावती बहन जी की सरकार बेहतर थी। कुछ भी हो सारा दखल उनका ही था बाकी सब बौने थे।

कुछ थोड़ा बहुत शशांक शेखर सिंह उछलते जरूर थे पर बहन जी की शह पाकर ही। यहां तो आजम खाँ की अपनी स्वतंत्र सत्ता है। कई मामलों में तो वे टीपू भैया से पूछते तक नहीं। मुझे पूरा यकीन है कि कँवल भारती की गिरफ्तारी के बाबत टीपू भैया से पूछा तक नहीं गया होगा।

xxx

उत्तर प्रदेश सरकार को यह बताना चाहिए कि कँवल भारती को गिरफ्तार किस धारा और किस अपराध के कारण किया गया? फेसबुक पर दुर्गा शक्ति नागपाल के निलंबन के खिलाफ अथवा रामपुर में मदरसे की दीवार गिराए जाने के विरोध में खड़ा होना कोई अपराध नहीं है। क्या अब यूपी सरकार उन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करेगी जिन्होंने साहित्यकार कँवल भारती को गिरफ्तार किया था?

xxx

लोकतंत्र में भरोसा रखने वाले किसी भी राजनेता को अपनी आलोचना सुनने का भी साहस होना चाहिए। दुख है कि हमारी राजनीति में आलोचकों का मुंह बंद कर दिया जाता रहा है। रामराज के समय भी और गांधीवाद के समय भी। लेकिन बड़प्पन इसी में है कि हम आलोचकों को माफ कर दें या अगर वे सही हैं तो वाजिब कदम उठाएं।

वरिष्ठ पत्रकार शंभूनाथ शुक्ला के फेसबुक वॉल से.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...