पंजाब केसरी, जालंधर वालों के अखबार 'नवोदय टाइम्स' के साथ कई पत्रकारों के जुड़ने की खबर है. नेशनल दुनिया से हटे कई पत्रकारों ने यहां पर ज्वाइन किया है. सत्येंद्र त्रिपाठी, कुमार गजेंद्र, सत्येंद्र चौधरी, अमित कसाना, मनीषा खत्री ने यहां पर कामकाज शुरू कर दिया है.
'नवोदय टाइम्स' में भर्तियों का सिलसिला भी जारी है. अगर आप भी इस अखबार से जुड़ना चाहते हैं तो संपादक अकू श्रीवास्तव की मेल आईडी [email protected] पर बायोडाटा मेल कर सकते हैं.
मीडिया जगत की सूचनाएं आप भड़ास तक [email protected] के जरिए पहुंचा सकते हैं.
संबंधित खबर…
'नवोदय टाइम्स' नाम से दिल्ली में अखबार ला रहे 'पंजाब केसरी' वाले, संपादक बने अकू श्रीवास्तव





