नार्दन इंडिया पत्रिका, इलाहाबाद में कार्यरत विवेक मिश्रा रविवार को हुए एक हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए. इस हादसे में उनका एक पैर कट गया. विवेक का इलाज लखनऊ के किंग जार्ज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है. मूल रूप से लखनऊ के रहने वाले विवेक छुट्टी लेकर लखनऊ आ रहे थे. ट्रेन पर चढ़ने के दौरान उनका पैर फिसल गया और वो नीचे गिर गए. ट्रेन की चपेट में आने से उनका एक पैर कट गया.
तत्काल लोगों ने उन्हें उठाया तथा प्राथमिक उपचार के बाद विवेक को लखनऊ के केजीएमसी में भर्ती करा दिया गया, जहां डॉक्टरों ने उनके पैर को जोड़ दिया है. फिर भी अभी विवेक को अस्पताल तथा डाक्टरों के सुपरविजन में रहना पड़ेगा. अभी भी वे आईसीयू में भर्ती हैं. विवेक एनआईपी में डेस्क पर कार्यरत थे.






