दिनेश के श्रीवास्तव को राजस्थान से प्रकाशित होने वाले 'जलते दीप' अखबार का जनरल मैनेजर मार्केटिंग बनाया गया है. यह अखबार राजस्थान में जोधपुर और जयपुर से वर्ष 1969 से प्रकाशित हो रहा है. इसी ग्रुप की 'मानक' नामक मासिक मैग्जीन भी है और 'मानक टीवी' भी. सीईओ और पब्लिशर पदम मेहता हैं.
दिनेश श्रीवास्तव करीब साढ़े तीन दशक से मीडिया विज्ञापन की दुनिया में सक्रिय हैं. वे करीब 27 वर्षों तक दिल्ली प्रेस के साथ जुड़े रहे. उसके पहले वे दिल्ली की एक प्रतिष्ठित एड एजेंसी के लिए इलाहाबाद में काम करते थे.
मीडिया जगत की सूचनाएं आप भड़ास तक [email protected] के जरिए पहुंचा सकते हैं.





