Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

नेशनल दुनिया, जयपुर की लांचिंग कल, देखें लिस्ट कौन-कौन इससे जुड़ा

: दैनिक भास्कर मुख्यालय के सामने होगा समारोह, अखबारों में ‘आयाराम गयाराम’ माहौल : जयपुर से शुक्रवार, 9 अगस्त की अपरान्ह 3 बजे ‘नेशनल दुनिया’ की लांचिंग होने जा रही है। विमोचन समारोह दैनिक भास्कर, जयपुर कार्यालय के ठीक सामने स्थित महाराणा प्रताप ऑडिटोरियम में होगा। पहले इसके 15 अगस्त को लांच होने की चर्चा थी। ‘नेशनल दुनिया’ का दफ्तर अजमेर रोड पर बगवाड़ा हाउस में बनाया गया है। ‘नेशनल दुनिया’ की शुरुआत के साथ ही जयपुर के कई पत्रकारों का भविष्य भी तय होने जा रहा है, खासकर उनका जो अब तक पत्रिका और भास्कर से जुड़े रहे हैं।

: दैनिक भास्कर मुख्यालय के सामने होगा समारोह, अखबारों में ‘आयाराम गयाराम’ माहौल : जयपुर से शुक्रवार, 9 अगस्त की अपरान्ह 3 बजे ‘नेशनल दुनिया’ की लांचिंग होने जा रही है। विमोचन समारोह दैनिक भास्कर, जयपुर कार्यालय के ठीक सामने स्थित महाराणा प्रताप ऑडिटोरियम में होगा। पहले इसके 15 अगस्त को लांच होने की चर्चा थी। ‘नेशनल दुनिया’ का दफ्तर अजमेर रोड पर बगवाड़ा हाउस में बनाया गया है। ‘नेशनल दुनिया’ की शुरुआत के साथ ही जयपुर के कई पत्रकारों का भविष्य भी तय होने जा रहा है, खासकर उनका जो अब तक पत्रिका और भास्कर से जुड़े रहे हैं।

दैनिक भास्कर के परिशिष्ट ‘सिटी भास्कर’ के तीन रिपोर्टरों पुष्पेंद्र सिंह, सुरेंद्र बगवाड़ा और चंद्रवीर सिंह ने और उप संपादक तेजा तथा विनोद बालोदिया ने भास्कर से इस्तीफा देकर ‘नेशनल दुनिया’ ज्वाइन कर लिया है। ‘नेशनल दुनिया’ में चौंकाने वाली ज्वाइनिंग हुई है शिवराज गुर्जर की। गुर्जर भास्कर में वरिष्ठ उप संपादक थे। पिछले 12 साल से भास्कर में कार्यरत शिवराज गुर्जर की गिनती संपादक नवनीत गुर्जर के खासमखास में होती रही है।

पत्रिका छोड़कर आए जनार्दन कुलश्रेष्ठ अब से ‘नेशनल दुनिया’ के न्यूज एडीटर होंगे। संपादक मनोज माथुर से अच्छे संबंधों के कारण उन्होंने पत्रिका छोड़ ‘नेशनल दुनिया’ का दामन थामा है। भास्कर के विशेष संवाददाता मदन कलाल पहले ही ‘नेशनल दुनिया’ ज्वाइन कर चुके हैं।

पत्रिका और भास्कर से अभी कुछ और पत्रकारों के ‘नेशनल दुनिया’ ज्वाइन करने की संभावना है। बदलते हालात के चलते पत्रिका और भास्कर में भीतरी उठापटक भी होने वाली है। बाड़ाबंदी की नीति के चलते जहां कुछ की वेतनवृद्धि की गई है, वहीं उन पत्रकारों की तलाश की जा रही है जिन्होंने अपना बॉयोडाटा या इंटरव्यू ‘नेशनल दुनिया’ को दिया या अन्य तरीकों से वहां संपर्क साधा परंतु उनका चयन नहीं हो पाया। ऐसे पत्रकारों को ‘भारत दर्शन यात्रा’ कराए जाने के लिए चिन्हित किया जा रहा है। दोनों अखबारों के यहां फिलहाल 5-7 पत्रकारों की सूची तैयार हो जाने की खबर है।

इधर पत्रिका सिटी इंचार्ज राजीव जैन ने फिर से पत्रिका ज्वाइन कर लिया है। जैन का चयन ‘नेशनल दुनिया’ में हो चुका था। वहां का ऑफर लैटर जैन ने पत्रिका प्रबंधन को दिखाया। टेबल टॉक हुई और उनकी तनख्वाह में आठ हजार रुपए बढ़ोत्तरी कर दी गई। जैन ने ‘नेशनल दुनिया’ का ऑफर नामंजूर कर पत्रिका में ही बने रहने को मंजूरी दे दी।

अब जरा एक नजर अजमेर पर। ‘नेशनल दुनिया’ ने संतोष गुप्ता को अजमेर ब्यूरो बनाया है। गुप्ता नवज्योति, पत्रिका और भास्कर में रह चुके हैं। राजस्थान में हाल ही में शुरू हुए जी न्यूज के चैनल ‘जी मरूधरा’ के अजमेर प्रतिनिधि के रूप में मनवीर सिंह ने ज्वाइन किया है। मनवीर अब तक पंजाब केसरी में थे।

मीडिया विश्लेषक राजेंद्र हाड़ा की रिपोर्ट.  संपर्क: 09829270160, 09549155160

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...