बैतूल : पिछले तीस वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े ताप्तींचल के वरिष्ठ पत्रकार, लेखक, कहानीकार, एवं दैनिक पंजाब केसरी दिल्ली के ब्यूरो रामकिशोर पंवार को इंडियन फेडरेशन आफ वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन से सबंद्ध मध्यप्रदेश की राज्य इकाई का सचिव बनाया गया है। आईएफडब्लयूजेड से पिछले बीस वर्षों से जुड़े रामकिशोर पंवार एक मात्र ऐसे पत्रकार हैं जो कि मध्यभारत के बैतूल, छिन्दवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, हरदा, होशंगाबाद, जबलपुर जिलों का प्रतिनिधित्व करते चले आ रहे हैं।
श्री पंवार अभी तक देश भर में फेडरेशन के कई राष्ट्रीय सम्मेलनों में मध्यभारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। श्री पंवार की नियुक्ति राष्ट्रीय सचिव कृष्ण मोहन झा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय महासचिव की अनुशंसा पर की है। श्री पंवार एमपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण खारीवाल के नेतृत्व में प्रदेश में संगठनात्क कार्यों को संपादित करेंगे। श्री पंवार भोपाल स्थित पत्रकार भवन समिति के भी बीस वर्षो तक सदस्य रहे।
श्री पंवार की नियुक्ति पर प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण खारीवाल, राष्ट्रीय सचिव कृष्ण मोहन झा, राष्ट्रीय महासचिव परमानंद पांडे, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामगोपाल शर्मा, राष्ट्रीय अध्यक्ष के विक्रमराव का आभार व्यक्त करते हुए श्री पंवार को बालाघाट, सिवनी, छिन्दवाड़ा, हरदा, बैतूल, सिवनी, जबलपुर, होशंगाबाद, जिले के पत्रकारों ने बधाई दी है।






