आमतौर पर न्यूज चैनल वाले साहित्य और पत्रकारिता से जुड़े मसलों की खबर नहीं दिखाते हैं. पर समाचार प्लस न्यूज चैनल ने पिछले दिनों कवि वीरेन डंगवाल पर आयोजित कार्यक्रम का कवरेज न सिर्फ कराया बल्कि इसे प्रसारित भी कराया. कवि, पत्रकार और प्रोफेसर वीरेन डंगवाल के जन्मदिन के आयोजन में देश के जाने माने कवि, साहित्यकार और पत्रकार आए थे.
वीरेन डंगवाल अमर उजाला अखबार समूह में निदेशक भी हैं. साथ ही वे अमर उजाला कानपुर व बरेली के संपादक रह चुके हैं. बरेली कालेज में प्रोफेसर रहे हैं. उन्हें उनकी कविताओं के लिए देश के कई प्रतिष्ठित एवार्ड मिल चुके हैं. वीरेन डंगवाल इन दिनों खराब स्वास्थ्य से जूझ रहे हैं. जन्मदिन समारोह में अमर उजाला देहरादून के संपादक विजय त्रिपाठी, अमर उजाला मेरठ के संपादक राजीव सिंह, अमर उजाला बरेली के संपादक दिनेश जुयाल आदि ने भी हिस्सा लिया. नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके समाचार प्लस चैनल पर प्रसारित खबर देखें…
वीरेन डंगवाल के जन्मदिन पर आयोजन के बारे में 'समाचार प्लस' न्यूज चैनल पर प्रसारित खबर (देखें वीडियो)
संबंधित खबर… इसे भी पढ़ें-देखें…





