इंदौर : सिटी न्यूज के संपादक अद्र्धेंदु भूषण ने दैनिक भास्कर ज्वाइन कर लिया है। छह माह पहले नईदुनिया की लंबी सेवाएं छोड़कर भूषण ने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में प्रवेश किया था, लेकिन वे लंबी पारी नहीं खेल पाए। सिटी न्यूज में संपादक का दायित्व डिप्टी न्यूज हेड महेंद्रसिंह सोनगिरा को सौंपा गया है। दैनिक भास्कर में भूषण को सिटी डेस्क प्रमुख बनाया गया है। इस सप्ताह में दैनिक भास्कर में दो-तीन आमद की खबरें भी है।
मीडिया जगत की सूचनाएं आप भड़ास तक [email protected] के जरिए पहुंचा सकते हैं.





