Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

बहू की आपबीती (कविता)

आमतौर पर घर की बेटियों और बहुओं में फर्क नहीं करने को कहा जाता है पर ज्यादातर घरों में बहू को बहू और बेटी को बेटी ही समझा जाता है. हर पति अपनी पत्नी से अपेक्षा करता है कि वह उसके मां-पिता को अपना मां-पिता माने पर मां-पिता अपनी बहू को अपनी बेटी मानने से बचते रहते हैं. इसी पर मेरी एक रचना….

आमतौर पर घर की बेटियों और बहुओं में फर्क नहीं करने को कहा जाता है पर ज्यादातर घरों में बहू को बहू और बेटी को बेटी ही समझा जाता है. हर पति अपनी पत्नी से अपेक्षा करता है कि वह उसके मां-पिता को अपना मां-पिता माने पर मां-पिता अपनी बहू को अपनी बेटी मानने से बचते रहते हैं. इसी पर मेरी एक रचना….

बहू की आपबीती

-हरमीत मल्होत्रा-

पति कहे
मेरे मां बाप को अपने
मां बाप की तरह
समझना…

उनकी हर छोटी मोटी
बातों को अपने मां
बाप का ही लाड
समझना…

मैं कहूं– कभी उनसे
पूछा है?
कि क्या इसे बेटी की तरह
लाड करते हो?
मेरी बहन के हर गुनाह पर
परदे डालते हो…
तो इसकी गल्ती पे इसे
सुनाने के मौके क्यों
तलाशते हो?

सास जो कह दे एक बार
वो पत्थर की लकीर है..
बहू की बात ऐसे टाली
जाती है कि जैसे वो कोई
फकीर है…

बेटा काम से लौटे तो
ताजा गरम खाना
परोसो…
बहू सुबह से काम और
घर में पिस रही है…
उसका ध्यान रखे हुए
हो गए बरसो…

कोई उससे भी कहो– आओ
तुम्हें आज बैठा के
खिलाए
शायद तुम्हें खुश
रखने से अपनी बेटी के
खुश रखने की कर सकें
कामनाएं….


हरमीत मल्होत्रा आजाद पत्रकार हैं. उनसे संपर्क [email protected] के जरिए किया जा सकता है. फेसबुक पर हरमीत के पेज 'मेरी आवाज' तक https://www.facebook.com/MeriAwaazsun के जरिए पहुंचा जा सकता है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...