Sant Sameer : बस दो ही दिन पहले मेरी नई किताब ‘अच्छी हिन्दी कैसे लिखें’ छपकर आई है। प्रभात प्रकाशन ने छापी है। छपाई काफ़ी बढ़िया है। पिछली किताब ‘हिन्दी की वर्तनी’ से भी बढ़िया। वैसे, लिखने में वक़्त कुछ ज़्यादा लग गया। दफ़्तर से लौटने के बाद अपने पास घण्टे-आध घण्टे से ज़्यादा का वक़्त था नहीं, तो वक़्त के इन्हीं टुकड़ों को सहेज कर काम निबटाना मजबूरी थी।
असल में ‘हिन्दी की वर्तनी’ को लोगों ने इतना पसन्द किया कि उस जोश ने इस नई किताब को लिखना आसान बना दिया। पृष्ठों की संख्या पौने चार सौ के आसपास है तो उसी हिसाब से प्रकाशक ने दाम भी रखा है पूरे चार सौ रुपये। बहरहाल, लेखक से दोस्ती का वास्ता देकर इसे ठीक-ठाक छूट में आप पा सकते हैं। प्रभात प्रकाशन का पता और फोन नम्बर है-
प्रभात प्रकाशन
4/19, आसफ अली रोड,
नई दिल्ली-110002
फोन- 011-23289555
ईमेल- [email protected]
एक बात और। लेखक बन्धु अकसर इस दुनिया को अलविदा कह चुके लोगों को अपनी किताब समर्पित करते हैं, पर मैंने जीवित-जाग्रत पाँच ऐसे लोगों को यह किताब समर्पित की है, जो सचमुच मेरा हौसला बढ़ाते रहे हैं।
कादंबिनी में कार्यरत पत्रकार संत समीर के फेसबुक वॉल से.





