हमार टीवी से कुमार प्रशांत सिंह ने इस्तीफा दे दिया है. वे यहां प्रोग्रामिंग डेस्क पर कार्यरत थे. प्रशांत ने अपनी नई पारी हरियाणा न्यूज के साथ शुरू की है. प्रशांत को यहां पर असिस्टेंट प्रोड्यूसर बनाया गया है. वे इसके पहले भी कुछ संस्थानों को अपनी सेवाएं दे चुके हैं. बताया जा रहा है कि हमार टीवी की आंतरिक दिक्कतों के चलते प्रशांत परेशान थे तथा मौका मिलते ही संस्थान को बाय कर दिया.
राष्ट्रीय सहारा, आगरा से खबर है कि धर्मेंद्र कृष्ण तिवारी ने इस्तीफा दे दिया है. वे आगरा ब्यूरो में क्राइम रिपोर्टर थे. धर्मेंद्र ने अपनी नई पारी सी एक्सप्रेस के साथ शुरू की है. उन्हें यहां भी क्राइम की जिम्मेदारी सौंपी गई है. इसके पहले कमलदीप भी राष्ट्रीय सहारा से इस्तीफा देकर सी न्यूज का दामन थाम चुके हैं.





