Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

किस अखबार के आफिस से भाजपा महिला नेता को अश्लील वीडियो मेल किया गया?

फरीदाबाद से खबर है कि भाजपा महिला मोर्चा की एक नेत्री की फेसबुक आईडी पर एक समाचार पत्र की आईडी से अश्लील वीडियो भेजा गया है। फरीदाबाद के सेक्टर-31 थाने में आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस विभाग का आईटी सेल मामले की जांच कर रहा है। महिला नेत्री की फेसबुक पर अश्लील वीडियो की मेल आते ही पार्टी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों में रोष फैल गया।

फरीदाबाद से खबर है कि भाजपा महिला मोर्चा की एक नेत्री की फेसबुक आईडी पर एक समाचार पत्र की आईडी से अश्लील वीडियो भेजा गया है। फरीदाबाद के सेक्टर-31 थाने में आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस विभाग का आईटी सेल मामले की जांच कर रहा है। महिला नेत्री की फेसबुक पर अश्लील वीडियो की मेल आते ही पार्टी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों में रोष फैल गया।

स्प्रिंगफील्ड कॉलोनी में रहने वाली भाजपा महिला नेत्री ने बताया कि उनकी व उनके बेटे की फेसबुक आईडी पर गुरुवार रात एक अखबार की मेल आईडी से अश्लील वीडियो भेजी गई। उनकी फेसबुक से जुड़े लोगों ने इस बारे में बताया। यह सुनकर वह हैरत में पड़ गईं।

शुक्रवार को अखबार की तरफ से उनके पास कई फोन आए और उन्होंने अपनी गलती भी मानी। लेकिन यह मामला गंभीर है। इसलिए शुक्रवार को उनके साथ कई सेक्टर-31 थाने में जमा हो गए। सेक्टर-31के थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया  गया है। मामले की जांच कर यह पता लगाया जा रहा है कि यह मेल किसने भेजी है। इसके बाद आरोपी को अरेस्ट किया जाएगा।

महिला नेत्री की फेसबुक पर अश्लील वीडियो की मेल आते ही जिले की राजनीति गर्मा गई है। महिला नेत्री के अनुसार यह मामला पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं तक भी पहुंच गया है। इसलिए शुक्रवार देर रात तक पार्टी नेताओं में यह मामला चर्चा का विषय बना रहा।जिले में भाजपा कार्यकर्ता इस मामले को लेकर गुस्से में हैं।

महिला नेत्री के अनुसार वह इस मामले में सख्त कार्रवाई चाहती हैं। यदि इस मामले में जल्द ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो पार्टी सड़क पर उतरेगी। अश्लील वीडियो भेजे जाने के पीछे कोई साजिश हो सकती है। यदि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो पार्टी धरना-प्रदर्शन करेगी।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...