आजतक न्यूज चैनल से खबर है कि डिप्टी एडिटर पद पर कार्यरत धीरेंद्र पुंडीर ने इस्तीफा दे दिया है. वे न्यूज नेशनल चैनल जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि पुंडीर न्यूज नेशन में कोई बड़ी जिम्मेदारी संभालेंगे. पुंडीर ने आजतक प्रबंधन को इस्तीफे का पत्र कल थमाया. आजतक से लगातार लोग जा रहे हैं या निकाले जा रहे हैं. हाल-फिलहाल कृष्ण मोहन शर्मा ने दिल्ली आजतक से इस्तीफा देकर न्यूज नेशन ज्वाइन किया. प्रबल प्रताप सिंह आजतक से मुक्त हुए.
दूसरी खबर भी टीवी टुडे नेटवर्क से ही है. इस ग्रुप के चैनल हेडलाइंस टुडे से राहुल शिव शंकर ने इस्तीफा दे दिया है. वे फिर से अपनी नई पारी की शुरुआत न्यूज़ एक्स के साथ करने जा रहे हैं. न्यूज़ एक्स ने उन्हें बड़ा आफ़र दिया है. चर्चा है कि वे अपने साथ कई लोगों को जिन्हें चैनल में RSS (राहुल शिव शंकर) दल का कहा जाता था, ले जा रहे हैं. आरएसएस का कल हेडलाइंस टुडे में आखिरी दिन था. हेडलाइंस टुडे के न्यूज़ रूम में जो लोग उनके चिल्लाने से त्रस्त थे उन्होंने राहत की सांस ली है. अपना और अपने दल के लोगों का इन्क्रीमेंट करवाने के बाद राहुल ने चैनल छोड़कर एक तीर से दो निशाने साधे हैं.





