साधना न्यूज, लखनऊ से ट्रेनी रिपोर्टर अंकित ने इस्तीफा देकर नई पारी की शुरुआत चैनल वन, लखनऊ के साथ की है. अपना प्रमोशन न होने से परेशान अंकित ने साधना से इस्तीफा दिया और चैनल वन न्यूज़ से जुड़ गए हैं. बताया जा रहा है कि अंकित को बृजमोहन अपने साथ चैनल वन ले गए हैं.
बृजमोहन और अंकित ने लखनऊ में चैनल वन न्यूज़ के मालिकों की तरफ से रोजा इफ्तार का आयोजन कराया और इसमें शिवपाल सिंह यादव को प्रदेश का सबसे प्रभावशाली नेता का एवार्ड दिला दिया. बताया जाता है कि हाल ही में चैनल वन न्यूज़ लखनऊ की फ्रेंचाईजी लेकर आए तनवीर सिद्दीकी की बृजमोहन सिंह के कहने पर छुट्टी कर दी गयी, जिससे यहाँ कार्यरत सभी लोग बेरोजगार हो गए हैं. अब चैनल वन न्यूज़ लखनऊ की कमान बृजमोहन और अंकित को दे दी गयी है. लोकसभा चुनाव में नेता और अधिकारियों से फायदा लेने के लिए लखनऊ के रायल कैफे में छह अगस्त को प्रोग्राम रखा गया जिसमें कई लोग शरीक हुए.






