चंडीगढ़ से सूचना आई है कि दैनिक भास्कर, रोहतक के एचआर हेड बलहारा को नौकरी से बॉय बाय का नोटिस थमा दिया गया है. खबर मंत्रा, रांची से खबर है कि मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव भारती और रवि ने इस्तीफा देकर रांची में ही सन्मार्ग ज्वाइन कर लिया है. अमर उजाला, बरेली में सिटी इंचार्ज पद से पंकज सिंह को हटाकर डाक में भेज दिया गया है. सिटी का काम अब अनूप शर्मा देखेंगे.
अमर उजाला, शाहजहांपुर के ब्यूरो इंचार्ज अरुण पाराशरी को बरेली बुला लिया गया है. उनकी जगह किसी को बरेली से भेजा जाएगा. बरेली से ही खबर है कि हिंदुस्तान अखबार के सीनियर सकुलेशन मैनेजर पराग शर्मा ने इस्तीफा दे दिया है. उनकी जगह नए सरकुलेशन मैनेजर ने ज्वाइन कर लिया है.





