Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

प्रेस काउंसिल ने उत्‍कृष्‍ट पत्रकारिता (राष्‍ट्रीय पुरस्कार) के लिए आवेदन मंगाया

भारतीय प्रेस परिषद् को पत्रकारिता के स्तरों में सुधार करने और इसकी स्वतंत्रता बनाये रखने के लिए संसद से अधिदेश प्राप्‍त है| उक्ति ‘दायित्व के साथ स्वतंत्रता’ के अनुसरण में मीडिया को अपने कर्तव्यों का पालन करने हेतु प्रोत्साहित करने के लिए, ऐसे अधिदेश प्राप्‍त एकमात्र सांविधिक प्राधिकरण के रूप में, भारतीय प्रेस परिषद् ने, विभिन्न क्षेत्रों में प्रिंट पत्रकारिता में उत्कृष्‍टता प्राप्‍त पत्रकारों/फोटो-पत्रकारों को सम्मानित करने के लिए प्रति वर्ष राष्‍ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर राष्‍ट्रीय पुरस्कार देने प्रारंभ किये हैं|

भारतीय प्रेस परिषद् को पत्रकारिता के स्तरों में सुधार करने और इसकी स्वतंत्रता बनाये रखने के लिए संसद से अधिदेश प्राप्‍त है| उक्ति ‘दायित्व के साथ स्वतंत्रता’ के अनुसरण में मीडिया को अपने कर्तव्यों का पालन करने हेतु प्रोत्साहित करने के लिए, ऐसे अधिदेश प्राप्‍त एकमात्र सांविधिक प्राधिकरण के रूप में, भारतीय प्रेस परिषद् ने, विभिन्न क्षेत्रों में प्रिंट पत्रकारिता में उत्कृष्‍टता प्राप्‍त पत्रकारों/फोटो-पत्रकारों को सम्मानित करने के लिए प्रति वर्ष राष्‍ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर राष्‍ट्रीय पुरस्कार देने प्रारंभ किये हैं|

भारतीय प्रेस परिषद्, प्रिंट पत्रकारिता में भारतीय नागरिकता प्राप्‍त पत्रकारों/फोटो-पत्रकारों के उत्कृष्‍ट योगदान को मान्यता देने के लिए समाचारपत्रों/समाचार एजेंसियों/स्वतंत्र पत्रकारों से 1 अक्‍तूबर, 2013 तक नामांकन आमंत्रित करती है | पुरस्कारों में निम्नानुसार नकद पुरस्कार, प्लाक और प्रशस्ति पत्र हैं | पुरस्कार निम्न छह श्रेणियों में है : 1. एक लाख रूपये : राजा राम मोहन राय   उत्कृष्‍ट पत्रकारिता राष्‍ट्रीय पुरस्कार ; 2. ग्रामीण पत्रकारिता 3. विकास संबंधी रिपोर्टिंग 4. स्‍त्री शक्ति 5. फोटो पत्रकारिता (i) सिंगल न्यूज पिक्चर (ii) फोटो फीचर और 6. उर्दू पत्रकारिता : प्रत्येक पचास हजार रूपये

प्रक्रिया : समाचारपत्र/समाचार एजेंसी के संपादक द्वारा समाचारपत्र के साथ कार्यरत पत्रकार का नामांकन करते हुए यह घोषणा की जाएगी कि नामित किया जा रहा पत्रकार पिछले कैलेंडर वर्ष से समाचारपत्र/समाचार एजेंसी के नियमित रोज़गार में है | दिये गये वर्ष में उन्होंने बाय लाईन सहित कम से कम 10-15 रिपोर्टों/फोटोग्राफों में योगदान दिया हो, जिन्हें प्रवेश पत्र के साथ संलग्न करें | नामांकन पर नामित पत्रकार द्वारा प्रति हस्ताक्षर किये जायें | स्व-नामांकन कर रहे स्वतंत्र पत्रकार भी स्व अनुप्रमाणित घोषणा दाखिल करें |

पात्रता, मानदंड, प्रवेश पत्र, घोषणा पत्रों और नियमों से संबंधित अन्य विवरण को भारतीय प्रेस परिषद् की वैबसाइट http://presscouncil.nic.in पर देखा व डाउनलोड किया जा सकता है या प्रेस परिषद् सचिवालय (अवर सचिव, (संपादकीय) कमरा नं0 353, सूचना भवन, 8 सी जी ओ कॉम्प्लेक्स, लोधी रोड, नई दिल्ली:110003) से प्राप्‍त कर सकते हैं | सभी प्रविष्टियां सचिव, भारतीय प्रेस परिषद्, सूचना भवन, 8-सीजीओ कॉम्प्लेक्स, लोधी रोड, नई दिल्ली:110003 को मुहरबंद लिफाफे में ‘गोपनीय’ चिन्हित कर 1 अक्‍तूबर, 2013 को अथवा इससे पूर्व (शाम 5.00 बजे तक) भेजें | अग्रिम सॉफ्ट प्रतियॉ [email protected] पर ईमेल की जा सकती है |

विभा भार्गव

सचिव

भारतीय प्रेस परिषद्

प्रेस विज्ञप्ति

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...