Shambhunath Shukla : कामेडी विद कपिल मेरा पसंदीदा शो है। वीकेंड में देर रात तक मैं इसे देखता हूं वर्ना कोशिश रहती है कि रात ११ बजे तक बिस्तर पकड़ लिया जाए। अब अपन ठहरे सीधे सादे आदमी किसी क्लब के मेंबर तो हैं नहीं जो देर रात तक का बख्त जाया करें। पर शनिवार देर रात तक कलर्स में आने वाले कपिल के शो को देखते रहने के कारण सुबह की वाक कैंसिल करनी पड़ी।
मुझे लगता है कि इस पंजाबी मुंडे कपिल शर्मा ने कामेडी शो में आकर अपने यूपी वाले गजोधर भैया यानी राजू श्रीवास्तव को ठिकाने लगा दिया है। यूं कपिल यूपी वाले भैया से ज्यादा प्रतिभाशाली और काबिल भी है। बेचारे राजू अब वाकई राजू बन गए हैं और मुलायम शरणं गच्छामि हो गए हैं।
कानपुर से चुनाव लडऩे की योजना बनाई है लेकिन श्रीप्रकाश जायसवाल के आगे वे जमानत ही जब्त कराएंगे। अब उन्हें सपा का परंपरागत वोट तो मिलेगा नहीं क्योंकि शहरी यादव का रुझान मोदी के कारण भाजपा की तरफ और कुछ बहुत कांग्रेस की तरफ है। मुसलमान भी राजू की छवि के कारण उनकी उम्मीदवारी पर गंभीर नहीं है। अलबत्ता भाजपा के कायस्थ वोट बैंक में वे जरूर सेंध लगा देंगे। जो एक लाख के आसपास तो है ही।
वरिष्ठ पत्रकार शंभूनाथ शुक्ला के फेसबुक वॉल से.





