Amaresh Jha : लोकतंत्र कहां है? आम आदमी और रॉबर्ट वाड्रा में कितना बड़ा फर्क है ये देश देख रहा है…इतना बड़ा गड़बड़झाला कि हजारों करोड़ की हेराफेरी हो गई…लेकिन रॉबर्ट वाड्रा साहब पर आंच तक नहीं आई…रुपए का लेन देन हुआ नहीं और हजारों करोड़ की प्रोपर्टी अपने नाम कर ली…एक आईएएस अधिकारी ने सवाल उठाए…तो उसका तबादला हो गया…सरकार ने आईएएस अधिकारी के खिलाफ ही जांच बिठा दी…
यही हेराफेरी एक आम आदमी ने की होती…तो वो चौर सौ बीसी के मामले में जेल में होता…सरकारी कमेटी से जांच तो छोड़ दीजिए…एसएचओ तक नहीं सुनता…आजादी के 66 साल बाद भी हमारा सिस्टम आजाद नहीं है…शर्म की बात है कि ये हाल उन लोगों की वजह से है…जिन्हें देश ने हुकूमत चलाने का सबसे ज्यादा मौका दिया है…
अमरेश झा के फेसबुक वॉल से.





