Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

‘प्रेस’ लिखे बाइक पर सवार और खुद को बताने वाला पत्रकार करता था हेरोइन की तस्करी

अमृतसर : पुलिस ने प्रेस की आड़ में हेरोइन की तस्करी करने वाले एक नकली पत्रकार को गिरफ्तार किया है। आरोपी प्रेस लिखे मोटर साइकिल पर सवार होकर गांवों में हेरोइन सप्लाई करता है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। डीआईजी बार्डर रेंज परमराज सिंह उमरानंगल के नेतृत्व में चल रही एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम को सूचना मिली थी कि सुल्तानविंड गेट के निकट स्थित माहना सिंह रोड ढोली मोहल्ला निवासी सूरज कुमार सभ्रवाल हेरोइन बेचने का धंधा करता है।

पुलिस ने जब उसे पकड़ने के लिए जाल बिछाया तो देखा कि उसने अपने मोटर साइकिल नंबर पीबी02वाई 2318 पर प्रेस लिखा हुआ था। आरोपी शुक्रवार रात को अमृतसर से हेरोइन लेकर तरनतारन रोड पर पहुंचा। नारकोटिक्स सेल की टीम ने उसका पीछा किया। गांव चब्बा के निकट आरोपी ड्रेन के किनारे से होते हुए गांव चब्बा की तरफ चला गया। वही पर पुलिस ने उसे काबू कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपी से तीस ग्राम हेरोइन बरामद की है। नारकोटिक्स सेल की टीम में शामिल सब इंस्पेक्टर बलदेव सिंह और एएसआई अश्विनी कुमार ने बताया कि पूछताछ करने पर आरोपी ने पुलिस पर रौब जमाया और कहा कि वह एक दैनिक समाचार पत्र का पत्रकार है।

तलाशी लेने पर उससे एक ड्राइविंग लाइसेंस व मोटर साइकिल की आरसी के सिवाय कोई और पहचान पत्र नहीं मिला। पुलिस ने शहर के पत्रकारों से भी आरोपी सूरज सभ्रवाल के बारे में पूछताछ की। मगर वह किसी भी समाचार पत्र से संबंधित नहीं निकला। आरोपी के खिलाफ थाना चाटीविंड में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। शनिवार को आरोपी को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। (साभार- दैनिक जागरण)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...