सेवा में, श्रीमान संपादक जी, भड़ास मीडिया पोर्टल, महोदय, निवेदन के साथ कहना है कि बघौली बाजार निवासी प्रार्थी सोमेन्द्र गुप्ता पुत्र श्री रतनलाल गुप्ता सम्मानित समाचार पत्र हिन्दी दैनिक ‘आज‘ लखनऊ संस्करण में उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में बघौली क्षेत्र का पत्रकार है जिसे स्थानीय कस्बा से जुड़े छोट्टनपुरवा निवासी भूतपूर्व विधायक व मौजूदा बसपा प्रत्याशी लोकसभा हरदोई क्षेत्र शिवप्रसाद पासी द्वारा काफी दिनों से जानमाल की धमकी दी जा रही है। झूठे मुकदमे में फंसाने के लिए भी तमाम तरीके से प्रयास जारी है।
बघौली पुलिस थाने में शिवप्रसाद पासी व उसका बेटा हिस्ट्रीशीटर नम्बर आठ रजिस्टर में दर्ज हैं। वह तमाम तरीके से सार्वजनिक रूप से गाली गलौज कर सामाजिक छवि को प्रभावित कर लगातार मानसिक उत्पीड़न कर रहा है। जिसके बारे में स्थानीय पुलिस को भी सूचना दी गई। फिर भी पुलिस ने कोई ऐसी कार्यवाही नहीं की जो इस समस्या से निजात दिला सके।
श्रीमान जी इस दबंग पूर्व विधायक की खिलाफत की मुख्य वजह यह है कि तमाम तरीके से अवैध कारोबार करने वाले इसके बारे में पत्रकार सोमेन्द्र गुप्ता ने मामला उजागर किया था। हालांकि अन्य अखबारों ने भी इससे जुडे़ समाचार प्रकाशित किए फिर भी इस पत्रकार पर काफी रंजिश जताकर पूरे पत्रकार समाज की बेइज्जती करता घूम रहा है। पुलिस विभाग को महीना देकर अवैध दारू शराब का कारोबार करने वाले इस दबंग का पुलिस विभाग में अच्छा नेटवर्क है।
ग्रामसभा गोंड़ाधार की सरकारी राशन की दुकान इसी के नाम थी। बीते दिनों इसने दबंगई दिखाते हुए एक राजेश सिंह नाम के युवक को बहुत मारा उसका कसूर इतना था कि उसने सड़ा अनाज लेने से इन्कार कर दिया था। उसके समर्थन में गांव वालों ने भी विरोध जताया। जिसमें प्रार्थी ने पत्रकार साथियों को सूचना दी जिसकी भनक लगने से भी नाराजगी बढ़ गई। प्रार्थी की समस्या को पोर्टल पर प्रकाशित करने का कष्ट करें। महान कृपा होगी।
निवेदनकर्ता
सोमेन्द्र गुप्ता
हिन्दी दैनिक ‘आज‘ लखनऊ संस्करण
संवाददाता (बघौली), हरदोई
09450856210, 9005133200





