इंदौर के गुटखा उस्ताद किशोर वाधवानी के खास माने जाने वाले विनोद शर्मा ओर वैभव शर्मा दंबग दुनिया अखबार को लेकर हो रही कानाफूसी से काफी परेशान हैं दोनों ने खुफिया तरीके से अपने गुप्तचर अखबार में बैठा रखे हैं जो सभी रिपोर्टर ओर डेस्क के लोगों पर नजर जमाए हुए हैं कि अगर कोई भी संस्था को लेकर बातें किसी दूसरे अखबार के लोगों से शेयर करता है तो उसे तुरंत किशोर वाधवानी के सामने ले जाया जाएगा. पिछले कई दिनों से अखबार के अंदरखाने की बातें बाहर चली जा रही हैं और खासकर भड़ास पर छप जा रही हैं. इस सबसे वाधवानी का ब्लड प्रेशर काफी बढ़ चला है.
भड़ास की अपील : आप सभी मीडियाकर्मियों से अपील है कि आप लोग अपने अपने मालिकों के काले कारनामों और मीडिया के अंदर के हलचलों को भड़ास तक जरूर पहुंचाया करें ताकि इससे पारदर्शिता बढ़े और मालिक लोग किसी का शोषण-उत्पीड़न करने से डरें. याद रखिए, आपकी चुप्पी या आपकी कथित नमक के प्रति वफादारी न सिर्फ भ्रष्टाचार और शोषण बढ़ाता है बल्कि आपके खुद के वाजिह हक, हिस्से पर डाका डालता है. इसलिए आप मीडियाकर्मियों का फर्ज है कि आप देश-दुनिया के स्याह सफेद के बारे में अपने मीडिया में लिखें और खुद के मीडिया के स्याह सफेद के बारे में भड़ास को बताएं, [email protected] पर मेल करके.





