Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

मध्य प्रदेश

पंद्रह अगस्त आते ही नींद से जाग उठे फर्जी पत्रकार

15 अगस्त और 26 जनवरी आते ही जिले-जिले में पत्रकारों की बाढ़ सी आ जाती है। यह पत्रकार खरपतवार की तरह अपने पैर पसारने लगे हैं। कोई अपने आपको साप्ताहिक अखबार का प्रधान संपादक बताता है तो कोई मैगजीन का ब्यूरो। इन छुटभैय्या पत्रकारों की भीड़ ने जिले के मुख्य पत्रकारों को भी पीछे छोड़ दिया है और मानों 15 अगस्त या 26 जनवरी इनके लिए कोई त्यौहार की होता है, जो साल में एक बार आता है।

15 अगस्त और 26 जनवरी आते ही जिले-जिले में पत्रकारों की बाढ़ सी आ जाती है। यह पत्रकार खरपतवार की तरह अपने पैर पसारने लगे हैं। कोई अपने आपको साप्ताहिक अखबार का प्रधान संपादक बताता है तो कोई मैगजीन का ब्यूरो। इन छुटभैय्या पत्रकारों की भीड़ ने जिले के मुख्य पत्रकारों को भी पीछे छोड़ दिया है और मानों 15 अगस्त या 26 जनवरी इनके लिए कोई त्यौहार की होता है, जो साल में एक बार आता है।

इन्हीं तिथियों में इनका अखबार बाकायदा मार्केट में उतरता है और फिर ईद के चांद की तरह गायब भी हो जाता है। मुहुर्त और तिथि देखकर अखबार निकालने वाले ये पत्रकार पत्रकारिता को बदनाम कर रहे हैं। अपनी गाड़ियों में बड़े-बड़े अक्षरों से प्रेस लिखाकर वसूली के बहाने लोगों को चमकाते नजर आते हैं। इसके साथ-साथ अपने वाहन में सवारी बैठाकर छेड़खानी से भी बाज नहीं आते।

आज पत्रकारिता में ज्यादातर गुण्डा प्रवृत्ति के लोगों का समावेश हो गया है। कई बार वास्तविक पत्रकारों ने इन सभी बिंदुओं अपनी आवाज उठाई लेकिन आज तक इस पर कोई कार्यवाही सामने नहीं आई। मजे की बात तो यह है डी लिस्ट में जाने वाले अखबार भी प्रकाशित हो रहे हैं, किंतु इस ओर जनसंपर्क अधिकारी गंभीर नहीं है। वास्तविक पत्रकारों द्वारा इन फर्जी पत्रकारों के विरूद्ध कई बार आवाज उठाई गई, किंतु विभाग द्वारा कोई नकेल इन पर नहीं कसी गई।

मध्य प्रदेश के सिवनी जिले से एक पत्रकार द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...