लुधियाना : दैनिक जागरण के लुधियाना कार्यालय में कार्यरत वरिष्ठ मुख्य संवाददाता एम श्रीधर राव राजू के पिता श्री एम लक्ष्मण राव निवासी विजया गार्डन, बारीडीह, जमशेदपुर (झारखंड) का सोमवार शाम को निधन हो गया। वे पांच महीने से बीमार चल रहे थे। जमशेदपुर में ही उनका इलाज चल रहा था। उनका अंतिम संस्कार बुधवार सुबह जमशेदपुर में किया जाएगा। दैनिक जागरण के स्थानीय संपादक एवं मुख्य महाप्रबंधक निशिकान्त ठाकुर ने शोक संतप्त परिवार से संवेदना जताई है और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। साभार : जागरण






