कानपुर से चल रहे 'के न्यूज' चैनल ने अब यूपी के बाद उत्तराखंड में अपना प्रसार शुरू कर दिया है. अभी तक उत्तराखंड में ब्यूरोचीफ के रूप में विजय कुमार तिवारी को रखा था. अब राज्य में काम कर रहे संवाददाताओं को नियुक्ति पत्र और जून माह का मानदेय देकर अपने इरादे जता दिए हैं. 15 अगस्त से उत्तराखंड का एक बुलेटिन भी शुरू होने जा रहा है.. इस चैनल के एडिटर हनुमंत राव और एसाईनमेंट हेड दुर्गेंन्द्र चौहान हैं.
सीके मिश्रा ने नई पारी की शुरुआत द सी एक्सप्रेस, आगरा के साथ की है. वहीं, आगरा में दैनिक जागरण में कार्यरत विनीत ने नई पारी की शुरुआत अमर उजाला, मेरठ के साथ की है.
दैनिक जागरण, लखनऊ में डेस्क पर कार्यरत क्रांति ने इस्तीफा दे दिया है. वे नवभारत टाइम्स, लखनऊ से जुड़ गए हैं. उधर, दैनिक जागरण, लखनऊ के स्पोर्ट्स डेस्क पर कार्यरत राजीव वाजपेयी को अब लोकल रिपोर्टिंग में भेज दिया गया है. हिंदस्तान, लखनऊ से अंबुज और सचिन ने इस्तीफा देकर अमर उजाला ज्वाइन किया है.





