भड़ास4मीडिया को एक मेल के जरिए सूचित किया गया है कि छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से छत्तीसगढ की खबरों पर आधारित एक नया न्यूज चैनल शुरू हो रहा है. चैनल का नाम रखा गया है- ''जस्ट इन टाईम न्यूज चैनल''. इसका प्रसारण 15 अगस्त से किया जाएगा.
अबीर वर्टज एंड इंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के बैनर तले शुरू हो रहे इस चैनल का हेड पकंज चोपड़ा को बनाया गया है. ब्यूरो प्रमुख के पद पर जरीन सिददीकी को नियुक्त क्यिा गया है. सम्पादक गौतम कुमार बनाए गए हैं. इस चैनल का प्रसारण सिर्फ केबल के माध्यम से छत्तीसगढ के सभी जिलों में किए जाने का दावा किया गया है. चैनल का उदघाटन 15 अगस्त को मुख्यमंत्री रमन सिंह के हाथों कराए जाने की तैयारी है.
भड़ास4मीडिया तक सूचनाएं [email protected] के जरिए पहुंचा सकते हैं.





