भोपाल। कई चैनलों और अखबारों में वरिष्ठ पद पर काम कर चुके पत्रकार रवीन्द्र पंचौली को पत्रकार संगठन इंडियन फेडरेशन आफ वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के प्रांतीय महासचिव पद पर राष्ट्रीय अध्यक्ष के. विक्रय राव ने नियुक्त किया है। इंडियन फेडरेशन आफ वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के सचिव सेंट्रल इंडिया प्रभारी कृष्णमोहन झा की अनुशंसा पर आई.एफ.डब्ल्यू. जे. के राष्ट्रीय महासचिव परमानंद पांडे ने रवीन्द्र पंचौली को संगठन के मध्यप्रदेश इकाई का प्रदेश महासचिव नियुक्त किया है।
श्री पंचौली को आई.एफ.डब्ल्यू.जे. के प्रांताध्यक्ष बनने पर प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार रामगोपाल शर्मा,सतीश सक्सैना,दिनेश चंद वर्मा जयंत वर्मा, उकीर्ति राणा, राजेन्द्र कश्यप,विश्वेश्वर शर्मा, योगेश तिवारी, उज्जैन प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष रमेश दास, रतलाम प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष रमेश टाक, चंद्रभूषण शंकरकाय, रमाशंकर तिवारी, राजेन्द्र अहवर्यू, सुधीर उपाध्याय, ज्ञानेन्द्र त्रिपाठी, सैयद जावेद अली, विलोक पाठक परवेज खान, सीताराम शर्मा, प्रमोद मिश्रा सहित प्रदेश के सभी पत्रकारों ने बधाई दी है। साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष के. विक्रम राव एवं राष्ट्रीय महासचिव परमानंद पांडे के प्रति आभार ज्ञापित किया है।
भड़ास4मीडिया तक सूचनाएं [email protected] के जरिए पहुंचा सकते हैं.





