सुभारती टीवी से इस्तीफा देने के बाद आरपी सिंह ने सुदर्शन टीवी ज्वाइन कर लिया है. आरपी सिंह के नेतृत्व में ही सुभारती टीवी लांच हुआ था और वे कई वर्षों से सुभारती ग्रुप के साथ जुड़े हुए थे. आरपी के सुदर्शन टीवी ज्वाइन करने के बाद सुभारती टीवी का जिम्मा नीरज शर्मा को दे दिया गया है.
नीरज के काम संभालने के बाद दो असिस्टेंट प्रोड्यूसर हर्ष और जितेंद्र, सीनियर कैमरामैन कैलाश, कैमरामैन अमित, मृत्युंजय, कासिफ ने इस्तीफा दे दिया है. बताया जाता है कि चैनल का माहौल ठीक नहीं है. सेलरी इनक्रीमेंट की बात बार बार की जाती है पर किसी की सेलरी बढ़ाई नहीं गई. बेहद कम दाम पर यहां लोग काम कर रहे हैं.
भड़ास4मीडिया तक सूचनाएं [email protected] के जरिए पहुंचा सकते हैं.





