खबर है कि झारखंड बिहार के रीजनल न्यूज चैनल नक्षत्र न्यूज के चैनल हेड परिवेश वात्सायायन अब कार्यमुक्त हो चुके हैं. सूत्रों का कहना है कि इनपुट हेड दीपक ओझा के साथ हुए विवाद के बाद परिवेश को जाना पड़ा. बताया जाता है कि किसी मुद्दे को लेकर दीपक और परिवेश में काफी बहस हुई थी. इसके बाद दीपक ने कंपनी के डायरेक्टर कन्हैया तनेजा को अपना इस्तीफा सौंप दिया. प्रबंधन ने दीपक के इस्तीफे को नकार दिया और चैनल हेड परिवेश को एक सप्ताह के लिए बैठा दिया. खबर है कि प्रबंधन के इस फैसले से नाराज परिवेश ने नक्षत्र छोड़ दिया.
भड़ास4मीडिया तक सूचनाएं [email protected] के जरिए पहुंचा सकते हैं.





