लाइव इंडिया से खबर है कि यूपी के ब्यूरोचीफ श्रेय शुक्ल ने इस्तीफा दे दिया है. वे काफी समय से लाइव इंडिया से जुड़े हुए थे. श्रेय ने अपनी नई पारी जल्द लांच होने जा रहे इंडिया न्यूज यूपी-उत्तराखंड से शुरू की है. उन्हें यूपी का ब्यूरोचीफ बनाया गया है. दूसरी तरफ खबर है कि लाइव इंडिया के स्ट्रिंगर मार्च महीने से ही पैसा न मिलने से परेशान हैं. श्रेय के जाने के बाद उनकी परेशानी और बढ़ गई है. श्रेय इसके पहले भी कई चैनलों को अपनी सेवाएं दे चुके हैं. श्रेय ने इंडिया न्यूज से जुड़ने की पुष्टि की.
आज, फर्रुखाबाद से जितेंद्र पांडेय ने इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर रिपोर्टर थे. जितेंद्र ने अपनी नई पारी फर्रुखाबाद में ही दैनिक जागरण के साथ शुरू की है. कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता करने वाले जितेंद्र पिछले दो सालों से अमर उजाला को अपनी सेवाएं दे रहे थे.
अभिनव अग्रवाल को गाजियाबाद में दैनिक प्रभात का ब्यूरो प्रमुख बनाया गया है. अभिवन इसके पहले भी कई अखबारों को अपनी सेवाएं दे चुके हैं.






