Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

जागरण वालों की गुंडई! बीच शहर में डायनामाइट से धमाका, मालिक पर मुकदमा दर्ज

दैनिक जागरण वाले जो कर करा दें, वही कम है. पेड न्यूज, उगाही, शोषण, फर्जीवाड़ा आदि के बाद अब ताजा काम शुरू किया है डायनामाइट से धमाका करने का. जैसे भारत ने हो कोई अफगानिस्तान हो जहां कोई नियम-कानून न हो. पर जागरण वाले नियम-कानून मानते कब हैं, क्योंकि ये नियम-कानून बनाने वालों को साधने में माहिर जो ठहरे. मसला झांसी का है. यहां दैनिक जागरण वाले डायनामाइट लगाकर विस्फोट कर रहे थे. धमाकों से लोग दहल गए. होटल समेत कई मकानों को नुकसान पहुंचा है.

दैनिक जागरण वाले जो कर करा दें, वही कम है. पेड न्यूज, उगाही, शोषण, फर्जीवाड़ा आदि के बाद अब ताजा काम शुरू किया है डायनामाइट से धमाका करने का. जैसे भारत ने हो कोई अफगानिस्तान हो जहां कोई नियम-कानून न हो. पर जागरण वाले नियम-कानून मानते कब हैं, क्योंकि ये नियम-कानून बनाने वालों को साधने में माहिर जो ठहरे. मसला झांसी का है. यहां दैनिक जागरण वाले डायनामाइट लगाकर विस्फोट कर रहे थे. धमाकों से लोग दहल गए. होटल समेत कई मकानों को नुकसान पहुंचा है.

जब अखबार चलाने वाले ही ऐसी हरकत करें तो भला इनकी खबर कौन छापेगा. लेकिन धरती वीरों से खाली नहीं है. झांसी में एक अखबार है जनसेवा मेल. इसने अपने पेज नंबर तीन पर विस्तार से पूरी खबर छापी है. साथ में यह भी कि दैनिक जागरण के मालिक समेत कइयों पर दो मुकदमें दर्ज किए गए हैं. यह तो हमको आपको सबको पता है कि इन जागरण वालों के खिलाफ कोई एक्शन होना हवाना तो है नहीं क्योंकि सत्ता इनकी मुट्ठी में, अफसर इनकी मुट्ठी में, पुलिस इनकी मुट्ठी में, नेता इनकी मुट्ठी में. इसलिए ये मुकदमें और कानूनी कार्रवाई आगे चलकर दम तोड़ दे तो किसी का आश्चर्य नहीं होगा.

सोचिए, अगर यही हरकत किसी आम आदमी ने किया होता तो ये दैनिक जागरण वाले ही कितनी बड़ी बड़ी खबर छापते और उस आम आदमी का क्या हश्र होता जो डायनामाइट लगाकर धमाके कर रहा होता. सोचिए सोचिए भाई.. सोचिए, क्योंकि यह यूपी है और यहां सपा का राज चलता है, जहां प्रभावशाली आदमी कुछ भी कर सकता है और आम आदमी बिना अपराध के थाने-जेल जा सकता है. नीचे जनसेवा मेल की कटिंग है. इस कटिंग पर क्लिक कर देंगे तो आपको विस्तार से पूरी कहानी पढ़ने को मिल जाएगी.  -यशवंत, एडिटर, भड़ास4मीडिया

भड़ास तक अपनी बात [email protected] के जरिए पहुंचा सकते हैं.


अगर आपके पास भी मीडिया वालों की गुंडई, उगाही, अत्याचार की कोई खबर सूचना हो तो भड़ास तक जरूर पहुंचाएं. याद रखिए, आज अगर आप चुप रहे तो आपके साथ कभी अत्याचार हुआ तो दूसरा कोई बोलने वाला नहीं होगा.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...