Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

गलत सर्कुलेशन दिखाकर महंगे रेट पर विज्ञापन वसूलने के खिलाफ हाई कोर्ट में पीआईएल

गलत सर्कुलेशन दिखाकर महंगे रेट पर विज्ञापन वसूलने वाले अखबारों की मुश्किल बढ़ सकती है. इस मामले समेत कई मुद्दों को लेकर इलाहाबाद हाई कोर्ट के लखनऊ बेंच में पीआईएल दाखिल की गई है. इसमें ऐसे पत्रकारों को भी निशाने पर लिया गया है, जो सस्‍ते दर पर सरकारी प्‍लाट लेने के बावजूद सरकारी आवासों का आनंद उठा रहे हैं. पीआईएल दृष्‍टांत पत्रिका के संपादक अनूप गुप्‍ता ने दाखिल की है. इस मामले पर सुनवाई मंगलवार को होगी. 

गलत सर्कुलेशन दिखाकर महंगे रेट पर विज्ञापन वसूलने वाले अखबारों की मुश्किल बढ़ सकती है. इस मामले समेत कई मुद्दों को लेकर इलाहाबाद हाई कोर्ट के लखनऊ बेंच में पीआईएल दाखिल की गई है. इसमें ऐसे पत्रकारों को भी निशाने पर लिया गया है, जो सस्‍ते दर पर सरकारी प्‍लाट लेने के बावजूद सरकारी आवासों का आनंद उठा रहे हैं. पीआईएल दृष्‍टांत पत्रिका के संपादक अनूप गुप्‍ता ने दाखिल की है. इस मामले पर सुनवाई मंगलवार को होगी. 

अनूप गुप्‍ता लंबे समय से लखनऊ में भ्रष्‍ट पत्रकारों के खिलाफ अभियान चलाते आ रहे हैं. इस बार पीआईएल के माध्‍यम से उन्‍होंने लखनऊ के तमाम अखबारों को निशाना बनाया है, जो गलत सर्कुलेशन का आंकड़ा दिखाकर महंगे दर पर सरकारी विज्ञापन वसूलकर अपनी झोली भर रहे हैं.

इसके अलावा सरकार से सस्‍ते दर पर प्‍लाट लेने के वावजूद सरकारी आवासों में रहने वाले पत्रकारों को भी निशाना बनाया गया है. लखनऊ में कई दर्जन ऐसे पत्रकार हैं, जो प्‍लाट पर अपना मकान बनवाने के बावजूद सरकारी आवास में नाम मात्र के किराए पर रह रहे हैं, जबकि अपने अवासों का कामर्शियल उपयोग कर रहे हैं. ऐसे ही पत्रकारों को निशाने पर लेकर अनूप गुप्‍ता ने पीआईएल दाखिल किया है. अनूप का कहना है कि ऐसे पत्रकार सरकार की दलाली में लिप्‍त हैं और पत्रकारिता को बदनाम कर रहे हैं. अपनी सुविधाओं के लिए सरकार की चमचागिरी कर रहे हैं. 

मीडिया जगत की सूचनाएं भड़ास तक [email protected] के जरिए पहुंचा सकते हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...