Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

वरिष्ठ पत्रकार जगमोहन फुटेला को ब्रेन स्ट्रोक, चंडीगढ़ में अस्पताल में भर्ती

चंडीगढ़ से बुरी खबर है. वरिष्ठ और बेबाक पत्रकार जगमोहन फुटेला को ब्रेन स्ट्रोक हुआ है. घटना छह अगस्त की है. उन्हें चंडीगढ़ में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनके नजदीकी लोगों का कहना है कि कई दिनों के इलाज के बाद फिलहाल वे खतरे से बाहर हैं लेकिन ब्रेन स्ट्रोक के साइड इफेक्ट बरकरार हैं.

चंडीगढ़ से बुरी खबर है. वरिष्ठ और बेबाक पत्रकार जगमोहन फुटेला को ब्रेन स्ट्रोक हुआ है. घटना छह अगस्त की है. उन्हें चंडीगढ़ में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनके नजदीकी लोगों का कहना है कि कई दिनों के इलाज के बाद फिलहाल वे खतरे से बाहर हैं लेकिन ब्रेन स्ट्रोक के साइड इफेक्ट बरकरार हैं.

जगमोहन फुटेला ने अभी हाल में ही हरियाणा से शुरू होने वाले एक चैनल के संपादक पद से इस्तीफा दिया था और चैनल के अंदर की गड़बड़ियों को उजागर करते हुए बेबाक लेख लिखे थे. जगमोहन फुटेला लंबे समय तक दैनिक जागरण में रहे. जागरण प्रबंधन द्वारा किए गए अन्याय के खिलाफ उन्होंने कोर्ट में लंबी लड़ाई लड़ी और जीत हासिल की. उन्होंने जर्नलिस्टकम्युनिटी डाट काम की स्थापना कर मीडिया और राजनीति के कई स्याह पक्षों के बारे में विश्लेषणात्मक लेख लिखा करते हैं और अन्य लोगों की अभिव्यक्ति को भी मंच प्रदान करते हैं.

जगमोहन फुटेला के ब्रेन स्ट्रोक की खबर मिलते ही उनके जानने वाले लोग अस्पताल पहुंचने लगे और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की दुवाएं की. जगमोहन फुटेला के पुत्र अभिषेक उनकी देखरेख में लगे हुए हैं. परिवार के अन्य सदस्य भी मुकम्मल इलाज के लिए सक्रिय हैं. बताया जाता है कि पहले वे मैक्स अस्पताल में एडमिट कराए गए थे. बाद में उन्हें पीजीआई ले जाया गया. भड़ास4मीडिया जगमोहन फुटेला के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता है और चंडीगढ़ के पत्रकारों से अपील करता है कि फुटेला जी के बेहतर इलाज के लिए हर संभव सक्रियता दिखाएं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...