दिल्ली में रायसीना रोड पर स्थित प्रेस क्लब आफ इंडिया में इन दिनों गंभीर बहस और सेमिनार का दौर शुरू हो चुका है. प्रेस क्लब मैनेजिंग कमेटी की सदस्य और डिस्कसन कमेटी की हेड पत्रकार विनीता यादव के प्रयासों से बीते तीन अगस्त दिन शनिवार को मानव तस्करी पर एक डिस्कशन प्रेस क्लब आफ इंडिया में रखा गया था. ह्यूमन राइट्स की तरफ से 2005 में भारत में मानव तस्करी पर एक रिपोर्ट का प्रकाशन किया गया था.

विनीता यादव


एबीपी न्यूज की तेजतर्रार पत्रकार विनीता यादव के प्रयासों से आयोजित इस विमर्श को सफल बनाने में प्रेस क्लब महासचिव अनिल आनंद ने भी महती भूमिका निभाई. डिस्कशन में देश विदेश के सैकड़ों पत्रकार मौजूद थे और बेहद सफल आयोजन रहा. इसकी सफलता का आंकलन इस बात से भी किया जा सकता है कि इस डिस्कशन के बाद मीडिया में मानव तस्करी को लेकर आई रपटों के बाद लोकसभा में कई सांसदों ने इस मुद्दे को जोरशोर से उठाया और इस खौफनाक धंधे को बंद कराने के लिए उचित कार्यवाही की मांग की.





