Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

चारा घोटाला में नहीं बदलेंगे जज, सुप्रीम कोर्ट से लालू को झटका

चारा घोटाला मामले में आरोपी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के अध्यक्ष लालू प्रसाद को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है. सुप्रीम कोर्ट ने लालू प्रसाद की उस याचिका को खारिज कर दिया जिसमें आरजेडी सुप्रीमो ने मामले की सुनवाई कर रहे जज को बदले जाने की मांग की थी. चीफ जस्टिस पी सदाशिवम की अध्यक्षता वाली खंडपीठ के सामने लालू प्रसाद यादव के वकील ने दलील दी थी कि चारा घोटाले के मुकदमे की सुनवाई कर रहे विशेष न्यायाधीश पी के सिंह उनके साथ पक्षपात कर सकते हैं क्योंकि वह नीतीश कुमार सरकार में शिक्षा मंत्री पी के शाही के रिश्तेदार हैं.

सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस पी. सदाशिवम, न्यायमूर्ति रंजन प्रकाश देसाई और न्यायमूर्ति रंजन गोगोई की पीठ ने कहा कि किसी जज का मंत्री से रिश्तेदारी होना उसे बदलने की वजह नहीं हो सकता. मामले की सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को अपनी दलील रखने के लिए पांच दिन का और बचाव करने के लिए 15 दिन का वक्त दिया है. अगर लालू यादव इस मामले में दोषी पाए जाते हैं. वो अगला चुनाव नहीं लड़ सकते हैं. गौरतलब है कि लालू प्रसाद ने अपने खिलाफ इस मामले को झारखंड स्थित सीबीआई की अदालत से किसी भी अन्य सक्षम अदालत में स्थानांतरित किए जाने के लिए नौ जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी.
 
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...