Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

खराब हो रहे गेहूं की फोटो खींचने पर कर्मियों ने पत्रकारों को धमकाया

पंजाब के गुरदासपुर से खबर है कि अनाज मंडी में बारिश से खराब हो रही गेहूं की फोटो खींचने पर पनसप के कर्मचारी आग बबूला हो गए और उन्होंने पत्रकारों को देख लेने की धमकियां तक दे डालीं। कुछ पनसप कर्मियों का कहना था कि यदि वह पत्रकारों को महीना भरते हैं तो खबर लगाने की हिम्मत किसकी? शांतिमय ढंग से करवेज कर रहे पत्रकारों के कैमरों पर भी हाथ डाला गया। कुछ पत्रकार 15 अगस्त की रिहर्सल की कवरेज कर रहे थे कि उन्हें दाना मंडी में किसी तरह की बदबू महसूस हुई। जब उन्होंने मंडी के पीछे जाकर देखा तो वहां पर गले-सड़े गेहूं के ढेर लगे हुए थे जिनमें से बड़ी बदबू उठ रही थी।

पत्रकारों ने जब खराब हो रहे गेहूं की फोटो खींची तो वहां पर मौजूद पनसप के एक इंस्पेक्टर ने उन्हें फोटो खींचने से मना किया व फोटोग्राफर का कैमरा छीनने के लिए भागा। इसी बीच उसने अपने दो अन्य सहयोगियों को भी बुला लिया। जब अधिकारियों से खराब हो रहे गेहूं के बारे में पूछा गया तो उनका जवाब था कि वह फोटो नहीं खींच सकते क्योंकि पत्रकारों को महीना भरा जा रहा है। उक्त अधिकारियों ने पत्रकारों को जानी व माली तौर पर नुकसान पहुंचाने की धमकियां भी दीं। इस घटना के बाद एकत्रित हुए पत्रकार भाईचारे का एक शिष्टमंडल डीसी गुरदासपुर डा. अभिनव त्रिखा से मिला और उन्हें लिखित रूप में शिकायत की। पत्रकारों ने डीसी को यह आग्रह भी किया यह बात सामने लाई जाए कि कौन पत्रकार हैं जिन पर महीना भरे जाने के आरोप लगाए जा रहे हैं। डीसी गुरदासपुर ने उक्त शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करने का आश्वासन देते हुए मामले की जांच का जिम्मा एसडीएम गुरदासपुर को सौंप दिया है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...