यूपी के बस्ती जिले में बस्ती मण्डी परिषद में आयोजित लैपटाप वितरण कार्यक्रम में पीएसी के एक जवान ने टीवी के एक पत्रकार (News24) के साथ उस वक्त अभद्रता कर दी जब वह कवरेज के लिये कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश कर रहा था। मेटल डिटेक्टर मशीन के पास तैनात पीएसी के जवान विनीत कुमार यादव ने मीडिया कर्मी को अंदर जाने से रोका और कुर्सी फेंककर मारा भी।
इस घटना के बाद पत्रकारों ने जब उक्त जवान से इस तरह की हरकत करने के बाबत पूछा तो पीएसी के जवानों ने कहा- जाइये जो करना है, कर लीजिये, मगर मीडिया को अंदर नहीं जाने दिया जायेगा। इस बारे में टेलीफोन पर पत्रकारों ने एसपी और डीएम को जानकारी दी जिसके बाद एसपी ने तत्काल दोषी जवान को वहां से हटा दिया और जांच कर कार्यवाही करने की बात कही।





