यूपी के ललितपुर जिले से सूचना है कि कपिल नायक ने यहां ब्यूरो चीफ के पद पर ज्वाइन किया है. इसके पहले कपिल 'जन-जन जागरण' अखबार के स्पेशल करेस्पांडेंट, बुंदेलखंड के रूप में कार्यरत थे. कपिल दैनिक भास्कर, पत्रिका न्यूजपेपर में भी काम कर चुके हैं.
भास्कर गंगानगर से खबर है कि रविकांत ने इस्तीफा दे दिया है. दैनिक भास्कर श्रीगंगानगर (राजस्थान) की टीम घटती जा रही है. भूपिंदर सिंह के इस्तीफे व सुंदर मिश्र के सेवानिवृत्त होने सहित एक अन्य कर्मचारी के जाने के बाद से तीन पद अभी खाली थे कि डेस्क से रविकांत शर्मा ने इस्तीफा दे दिया है.
डिप्टी न्यूज़ एडिटर तरुण शर्मा के गंगानगर छोड़ एनबीटी जाने के बाद यहां अलवर से आए नीरज खत्री के रवैये से लोग काफी परेशान हैं. रविकांत के इस्तीफे का कारण उनसे उनका पद छीनना भी माना जा रहा है. तीन महीने इंतजार के बाद जब इंक्रीमेंट लेटर बंटा तो सभी के होश उड़ गए.
भड़ास से संपर्क करने या सूचना देने के लिए आप [email protected] पर मेल करें.





