गुडगांव : चुनावी आहट से नेताओं की तर्ज पर मीडिया दलाल सक्रिय हो चुके हैं। ये मीडिया एक्सपर्ट अब खबरों का मोल भाव करने लगे हैं। जैसे जैसे केंद्र के चुनावों की आहट तेज होती जा रही है वैसे ही मीडिया दलालों की सक्रियता भी तेज हो रही है। दलाल धीरे-धीरे अपनी रंगत में लौटने लगे हैं और अपने दलाली के कारोबार को फैलाने में जुट गए हैं। हालांकि इन दलालों में आपसी मेलजोल भी नहीं है लेकिन पैसे कमाने के चक्कर में अपने मन-मुटाव को भूल रहे हैं। इन दिनों एक नेशनल हिन्दी न्यूजपेपर नेताओं के विचार छापने लगा है।
इस पेपर का दावा रहता था कि वह नेताओं को जगह नहीं देता है। पहले इस नेशनल न्यूज पेपर के ऑफिस में राजनीतिक की वही न्यूज छपती थी जिसमें धरना प्रदर्शन हुआ हो या फिर मुख्यमंत्री या केंद्र सरकार का कोई मंत्री पहुंचा हो। लेकिन इन दिनों यह न्यूज पेपर भाजपा के नेता व पूर्व मंत्री और इनेलो के पार्षद के हर क्रियाकलाप को बड़ी तवज्जो दे जा रहा है। इन दिनों राजनीति में अपना रुतबा बढ़ाने के लिए शहर में दर्जनों नेता प्रचार में लगे हैं लेकिन उनका कभी नाम नहीं दिया गया। दुनिया जानती है कि ये सब पेड न्यूज होता है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि लोकसभा चुनाव तक खबर छपवाने के लिए इस पेपर से पूर्व मंत्री का कांट्रेक्ट हुआ है कि वह प्रत्येक न्यूज पर लेन-देन करता रहेगा।
एक पत्रकार द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित.





